फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   pgi, crime, police, rohtak, haryana

पीजीआई में मिले महिला के बिखरे कपडे़ और पर्स, वारदात की आशंका पर हंगामा

Fri, 26 Aug 2016 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 26 Aug 2016 03:06 AM IST
विज्ञापन
pgi, crime, police, rohtak, haryana
बड़ी घटना की सूचना पर जुट गईं नर्सें और अन्य महिलाएं - फोटो : amar ujala
पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक की पार्किंग में संदिग्ध अवस्था में एक महिला के कपडे़ और पर्स मिलने से हंगामा हो गया। नर्सों ने वारदात की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी और स्वयं की सुरक्षा पर सवाल उठाए। मौके पर मिले पर्स के अंदर डायरी से जानकारी लेकर पुलिस ने जब एक महिला से संपर्क साधा तो पता चला कि उसका पर्स काफी समय पहले पीजीआई से चोरी हो गया था।
विज्ञापन


पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को सुबह तकरीबन सात बजे पार्किंग के अंदर अलग-अलग पेड़ों पर महिला के कपडे़ और अंडर गारमेंट्स टंगे हुए मिले। इसके साथ ही वहां शराब की बोतल भी मिली। पेड़ की एक टहनी पर महिला का पर्स भी टंगा मिला। जब नाइट ड्यूटी के बाद नर्स घर जाने लगीं तो वह सारा माजरा देखकर घबरा गईं। देखते ही देखते यह बात आग की तरह पूरे संस्थान में फैल गई। महिला के कपडे़ और अंडर गारमेंट्स जिस तरह अव्यवस्थित रूप से मिले उससे सभी ने किसी वारदात की आशंका जताई। शराब की बोतल मिलने से यह आशंका और बढ़ गई। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद पुलिस और पीजीआई के सुरक्षा कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच में पाया कि एक पेड़ पर महिला का पर्स भी टंगा है, इसकी जब जांच की गई तो एक डायरी मिली। इसमें कुछ फोन नंबर थे, जिस पर संपर्क साधा गया। फोन पर पता चला कि यह पर्स एक महिला का था उनका मरीज वार्ड-23 में दाखिल था और उसका पर्स भी चोरी हो गया था। हालांकि, उसने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज नहीं कराई थी। अब स्टाफ नर्साें ने सवाल उठाया है कि पर्स चोरी हुआ तो कपडे़ कैसे बाहर आ गए और वह भी इस हालत में। पुलिस को इस केस की  सघनता से जांच होनी चाहिए। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने पार्किंग वालों को भी मौके पर बुलाया, लेकिन वह भी कुछ नहीं बता सके। महिलाओं ने आरोप जड़ते हुए कहा कि यहां इतना सब हो गया, न सुरक्षा कर्मचारियों को पता है और न ही पार्किंग वालों को।
विज्ञापन


पार्किंग में मिले हैं कपड़े और पर्स, यह शरारती तत्वों का काम

पार्किंग में कपड़े और पर्स मिलने का मामला प्रकाश में आया है, इसके लिए पुलिस भी मौके पर आ गई थी। प्राथमिक जांच के दौरान कुछ निकलकर नहीं आया है। जिस महिला का पर्स मिला था, उससे संपर्क किया गया तो उसने बताया कि उसके पति की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद उसे स्वयं होश नहीं रहा कि वह कहां है। महिला के जो कपड़े इधर-उधर मिले हैं, यह किसी शरारती तत्व का काम है। यहां गार्डों को विशेष नजर रखने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणजीत झा, प्रबंधक, निजी सुरक्षा एजेंसी, पीजीआईएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed