फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   petrol pump employe robbery, chilli, cash robbery, petrol pump, gun shot, firing, rohtak, haridwar

पुराना बस स्टैंड पर पैट्रोल पंप लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, डाक कावड़ लाने के लिए की थी लूट

Thu, 21 Jul 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 21 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
petrol pump employe robbery, chilli, cash robbery, petrol pump, gun shot, firing, rohtak, haridwar
- सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर हो सका खुलासा - फोटो : amar ujala
पुराना बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मारकर लूटपाट करने वाले सीआईए 2 ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में मदीना निवासी अन्नू उर्फ फर्राटा, मोहित उर्फ निखिल, गिरावड़ के प्रवीण उर्फ भोला और इन्द्रा कालोनी के राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस बृहस्पतिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि हरिद्वार से डाक कावड़ लाने के लिए पंप पर लूट की थी। आरोपियों के पास हरिद्वार जाने के लिए रुपयों की कमी पड़ रही थी। इतना ही नहीं यदि सीआईए 2 आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार नहीं करती तो वह दो दिन बाद गंगा नहाने और डाक कावड़ लाने के लिए हरिद्वार रवाना हो जाते।
विज्ञापन

 
 मास्टरमाइंड प्रवीण लूट के बाद भी घंटों तक खड़ा था वारदात स्थल पर

पुलिस ने वारदात का मास्टर माइंड आरोपी प्रवीण को बताया है। सीआईए 2 इंचार्ज राकेश सैनी ने बताया कि वारदात होने के  करीब एक घंटे बाद तक आरोपी प्रवीण मौके पर ही खड़ा था। जब पुलिस मौका मुआयना करके वारदात स्थल से चली गई तो आरोपी ने अपने दोस्तों से मुलाकात की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लूट की योजना प्रवीण ने राहुल के साथ मिलकर बनाई थी। बाद में हिस्से का लालच देकर अन्नू और मोहित को भी योजना में शामिल किया। आरोपी प्रवीण ने लाल मिर्च पाउडर और हथियार का प्रबंध किया था।
विज्ञापन


राहुल ने मारी थी गोली, मोहित के हाथ में था मिर्ची पाउडर  

वारदात की रात एक बाइक पर अन्नू पेट्रोल पंप के पास आया। उसके साथ बीच में हथियार लेकर राहुल बैठा और पीछे मिर्च पाउडर लेकर मोहित बैठा था। प्रवीण कुछ ही दूरी पर बाइक लेकर खड़ा था। पंप पर पहुंचते ही मोहित ने सेल्समैन शिवराम की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया और रुपयों से भरा बैग छीन लिया था। भागते समय मोहित का पैर पंप की पाइप में उलझ गया। इससे वह नीचे गिर गया, तभी सेल्समैन हरीश चंद्र ने उसे पकड़ लिया। राहुल ने उसे बचाने के लिए हरीश चन्द्र के पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के बाद जुड़े तार

सीआईए 2 को सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप लूट में शामिल एक आरोपी एचएसआईडीसी चौक पर घूम रहा है। इस पर सीआईए 1 इंचार्ज राकेश सैनी के नेतृत्व में टीम ने नाके बंदी कर दी। सीआईए 2 ने मौके पार जाकर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान इंद्र कालोनी निवासी राहुल के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की। फिर आरोपी राहुल ने अपने साथी अन्नू उर्फ फर्राटा, मोहित उर्फ निखिल, प्रवीण उर्फ भोला के  बारे में सूचना दी। इसके बाद सीआईए 2 ने कार्रवाई करते हुए गांव गिरावड़-मदीना रोड स्थित शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल के पास से तीनोें आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग दो बाइक बरामद की है। इनमें एक बाइक आरोपी मोहित की है जबकि दूसरी प्रवीण की है।

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन से पकड़े गए बदमाश

वारदात की जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात करते हुए आरोपी दिखाई दे रहे थे। मगर आरोपियों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे थे। फिर पुलिस ने तकनीकी माध्यम से फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ करवाए। इसके बाद सीआईए 2 के पास आरोपियों की फुटेज पहुंची। सीआईए 2 ने वारदात में शामिल एक आरोपी को पहचान लिया। फिर सीआईए 2 ने महम में अपने सहयोगियों को आरोपियों की फोटो भेज दी। यहां एक आरोपी की पहचान हो गई। फिर सीआईए 2 ने आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई। इसके आधार पर  एक के बाद एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। रिमांड अवधि में आरोपियों से वारदात में प्रयोग हथियार, लूटे गये रुपये और बैग बरामद किया जाएगा।

कावड़ लाने से पहले ही अय्याशी में उड़ाये लूट के रुपये

नशे की लत की वजह से आरोपियों ने कावड़ लाने से पहले ही लूट के रुपयों को अय्याशी में खर्च कर दिया। सीआईए 2 के इंचार्ज राकेश सैनी ने बताया कि लूट के बाद से ही आरोपियों ने मौज मस्ती शुरू कर दी थी। एसपी ने मामले में कार्रवाई के लिए डीएसपी रमेश कुमार और सीआईए 2 प्रभारी राकेश सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की थी।

तीन आरोपियों का पहले भी है आपराधिक रिकार्ड  

पुलिस ने बताया कि मामले में पकड़े गये आरोपी अन्नू के खिलाफ वर्ष 2013 में महम थाना में, आरोपी राहुल के खिलाफ वर्ष 2015 में थाना पुरानी सब्जी मंडी में शस्त्र अधिनियम का केस दर्ज है। यह दोनों फिलहाल जमानत पर बाहर थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवीण के खिलाफ वर्ष 2015 में शहर थाने में गाड़ी लूट का केस दर्ज है। वहीं मोहित के खिलाफ अभी तक किसी आपराधिक मामले की जानकारी नहीं हुई है।


ये था मामला

बता दें कि 23 जून की रात को पुराना बस स्टैंड के सामने बाइक सवार तीन बदमाशों ने प्रकाश देव एण्ड संस पैट्रोल पंप पर लूट की वारदता को अंजाम दिया था। आरोपियों ने सेल्समैन हरीश चंद्र के पैर में गोली मारकर रुपयों से भरा बैंग छीन लिया था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed