फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   one women sucide in rohtak

कलानौर में गर्भवती ने लगाया फंदा, ससुरालियों पर केस दर्ज

Fri, 30 Oct 2015 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 30 Oct 2015 02:41 AM IST
विज्ञापन
one women sucide in rohtak
कस्बे की रेलवे स्टेशन कॉलोनी में एक विवाहिता ने घर में संदिग्ध
विज्ञापन
परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। महिला के मायके वालों ने ससुरालजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है। नीलम के भाई का कहना है कि नीलम के पेट में दो महीने का बच्चा भी था। इस कारण से यह डबल मर्डर का मामला बनता है। हम पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हैं।

जानकारी के अनुसार खानपुर (तोशाम) निवासी लखीराम ने अपनी बेटी नीलम की शादी 2009 में कलानौर निवासी सोनू के साथ की थी। मृतका के भाई भूप सिंह का आरोप है कि कुछ दिन बाद ही सोनू के परिजन नीलम को दहेज के लिए तंग करने लगे। हर बार सुलह करने के बाद नीलम को सोनू अपने साथ ले आता। एक साल पहले महिला सेल में चल रहे दहेज के केस में भी पंचायत में फैसला होने के बाद नीलम अपने ससुराल आ गई थी। लेकिन फिर से उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा।

पुलिस ने दी मायके वालों को सूचना
नीलम के भाई का आरोप है कि नीलम ने आत्महत्या नही की बल्कि उसकी हत्या की गई है। नीलम के शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस की ओर से सूचना मिलते ही परिजनों सहित खानपुर से कई व्यक्ति कलानौर थाने में पहुंचे और नीलम के ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने नीलम के पति सोनू, ससुर महासिंह, सास राजो, देवर राजू और उसकी पत्नी सुमित्रा, ननद कांता व काली के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है। उसके बाद नीलम के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई ले जाया गया। बता दें कि नीलम के तीन लड़के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed