फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   one hang himself, now his son's wife and her parents will gone to jail

बहू की प्रताड़ना से की आत्महत्या, अब बहू के साथ उसके माता-पिता भी जाएंगे जेल

Tue, 13 Oct 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 13 Oct 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
पोलंगी निवासी जयपाल की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। अब जयपाल के बेटे ने पत्नी के साथ सास-ससुर पर भी प्रताड़ित करने और पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जयपाल के बेटे राकेश की शिकायत पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ध्यान रहे कि जयपाल ने अपने सुसाइड नोट में पुत्रवधू पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पोलंगी निवासी 50 वर्षीय जयपाल ने खेत में पेड़ पर फंदा लगा लिया था। जयपाल ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें अपनी पुत्रवधू पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। पुलिस को दिए बयान में जयपाल के बेटे राकेश ने आरोप लगाया है कि इसी साल फरवरी में उसकी शादी सोनीपत के बागड़ू निवासी कीर्ति से हुई थी। कुछ दिन बाद ससुराल जनों ने दहेज प्रताड़ना में जेल भिजवाने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई। राकेश ने बताया कि कीर्ति उस पर परिवार से अलग रहने और उसे आधा वेतन देने का दबाव डालती थी। राकेश का आरोप है कि कीर्ति और उसके माता-पिता की इस प्रताड़ना से तंग कारण पिता जयपाल ने फंदा लगाया है। पुलिस ने राकेश के बयान पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed