{"_id":"c02cd24070861208f4662e1baf30311e","slug":"one-died-in-women-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला थाने में व्यक्ति ने खाया जहर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला थाने में व्यक्ति ने खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 09 Oct 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाबीर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार देर रात जहर खा लिया, जिसकी पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। एक ओर जहां परिजनों ने महिला थाने के अंदर ही जहर खाने की बात कही है, वहीं पुलिस ने इंकार किया है। मृतक की पत्नी ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति के एक महिला से संबंध है और वह महिला उसके पति को परेशान करती है।
महाबीर कॉलोनी निवासी हरीश की पत्नी ने महिला थाने में शिकायत दी थी। उसमें कहा गया था कि भिवानी की एक महिला शहर में मोबाइल सेंटर पर काम करती है, जिससे उसके पति के संबंध है। वह महिला काफी समय से उसके पति को परेशान कर रही है। हरीश के परिजनों के अनुसार इस शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने भिवानी की उस महिला को बुलाया और उसे बातचीत करने के बाद वापस भेज दिया। उसके बाद बुधवार की देर शाम हरीश को थाने बुलाया गया।
परिजनों ने बताया कि हरीश ने वहां जहरीला पदार्थ खा लिया और उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं सिविल लाइन एसएचओ संदीप ने बताया कि इस मामले में भिवानी की महिला और उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि उसे कुछ समय के लिए बातचीत को बुलाया गया था और उसने घर वापस जाने के बाद जहर खाया है।