{"_id":"62a649654f5910774f23ea69","slug":"one-crore-18-lakh-fraud-in-the-name-of-fake-registration-of-vehicles-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुराने वाहनों के फर्जी कागज तैयार करवा कराया नए सिरे से रजिस्ट्रेशन, लोन लेकर 1 करोड़ 18 लाख का फर्जीवाड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak News: पुराने वाहनों के फर्जी कागज तैयार करवा कराया नए सिरे से रजिस्ट्रेशन, लोन लेकर 1 करोड़ 18 लाख का फर्जीवाड़ा
Mon, 13 Jun 2022 01:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:45 AM IST
सार
लोन कंपनी ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। कंपनी ने जब ऋण की किस्त मांगी तो तब खुलासा हुआ। पांच आरोपी भिवानी से है तो जबकि एक महम का रहने वाला है।
विज्ञापन
fraud new
- फोटो : istock
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में पुराने वाहनों के नए सिर से फर्जी कागजात तैयार कर आरटीए कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करवाकर 85 लाख रुपये लोन लेने का मामला सामने आया है, जिसमें अब ब्याज सहित 1 करोड़ 18 लाख के करीब राशि हो गई है। वाहन लोन कंपनी के प्रतिनिधि ने आर्य नगर थाने में छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। इसमें पांच आरोपी भिवानी व एक आरोपी रोहतक के महम का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक वाहन के लिए लोन देने वाली निजी कंपनी के प्रतिनिधि योगेश बंसल ने दी शिकायत में बताया कि भिवानी जिले के गांव छांग निवासी सुमित, बरेला निवासी शील कुमार, झज्जर जिले के गांव मिलोधी निवासी गोविंद, भिवानी के लक्ष्मी नगर निवासी रंजन, झांग निवासी प्रवेश व महम निवासी मनदीप ने पुराने वाहनों का नए सिरे से आरटीए कार्यालय से रजिस्ट्रेशन करवाया।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र के आधार पर कंपनी से 85 लाख रुपये तक का लोन लिया। जब कंपनी ने जांच करवाई तो वाहनों के मालिक बोले, उन्होंने किसी कंपनी से कोई लोन नहीं लिया। ऐसे में क्यों किस्त जमा करवाएं। अब ब्याज सहित राशि एक करोड़ 18 लाख के करीब हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वाहनों का लोन करने वाली कंपनी कर्मी की शिकायत पर छह लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरटीए कार्यालय से कागजात मंगवाकर जांच की जाएगी। - इंस्पेक्टर रोहताश, थाना प्रभारी आर्यनगर