फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   One accused arrested in gang rape case in Rohtak

Rohtak: सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बताया- छारा के युवक ने मारी थी महिला को गोली

Tue, 11 Oct 2022 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 10:34 PM IST
सार

आरोपी को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी पूछताछ में बोला कि मैं तो युवती को कार्यालय में छोड़कर घर आ गया था। अब पुलिस मोनू से पूछताछ कर अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
One accused arrested in gang rape case in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

रोहतक के सोनीपत रोड के नजदीक पांच दिन पहले हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद 23 वर्षीय युवती को गोली मारने के केस में पुलिस ने आरोपी युवक बोहर निवासी अमित उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह युवती को लेकर कार्यालय में गया था, लेकिन वापस घर आ गया था। पीछे छारा गांव निवासी भोलू रह गया था। युवती को उसी ने गोली मारी है। अब पुलिस मोनू से पूछताछ कर अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक छह अक्तूबर की सुबह एक 23 वर्षीय युवती को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया। उसके पैर में घुटने के पास गोली मारी गई थी। पुलिस ने दिए में उसने आरोप लगाया था कि वह रोहतक में किराये पर रहती है। मोनू नाम का युवक उसे अपने कार्यालय में नौकरी का झांसा देकर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Jind: राकेश टिकैत से नाराज हुए जींद के किसान, खटकड़ टोल धरना कमेटी ने लिया बड़ा फैसला


वहां पर चार-पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर एक युवक ने उसके पैर में गोली मार दी। इसके बाद एक आरोपी उसे कार में बैठाकर खेड़ी साध के पास निजी अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गया। महिला ने अपनी परिचित महिला को फोन पर सूचित किया। वह उसे लेकर पीजीआई पहुंची। अर्बन एस्टेट थाने में मोनू सहित अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया था।

आरोपी बोहर निवासी मोनू को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। उसका कहना है कि छारा निवासी भोलू ने युवती को गोली मारी थी। वही बता सकता है कि अन्य आरोपी कौन-कौन थे। वह तो फायरिंग के समय घर आ चुका था। - इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed