फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ofter mariige one women killed her husband

सात साल पहले की लव मैरिज, अब उसी पर लगे हत्या के आरोप

Tue, 01 Sep 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 01 Sep 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
भाली आनंदपुर में हुई युवक प्रमोद की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस महिला पर हत्या के आरोप लग रहे हैं, असलियत में उसने सात साल पहले प्रमोद से लव मैरिज की थी, सात जन्मों तक साथ जीने-मरने की कसमें खाईं थीं। पुलिस जांच में भी प्रमोद के आत्महत्या करने के संकेत मिल रहे हैं। उधर, प्रमोद के परिजन पत्नी को ही हत्या का जिम्मेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन


 इस संबंध में प्रमोद के परिजनों ने पुलिस को शिकायत भी दी है, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। मंगलवार देर रात तक शव उठाने को लेकर चले विवाद के बाद सोमवार को आखिर परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने पर राजी हो गए।
विज्ञापन


ध्यान रहे कि गांव के प्रमोद की रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने उसकी पत्नी पर ही रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। देर रात गांव पहुंची पुलिस को भी शव नहीं उठाने दिया। सूत्रों के अनुसार करीब सात साल पहले प्रमोद का उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी महिला से प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने साथ जीवन बिताने की कसमें खाईं। इसकी खबर परिजनों को लगी, उन्होंने दोनों की शादी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि महिला की पहले भी शादी हो चुकी थी, लेकिन पहले पति की मौत होने के बाद उसके परिजनों ने प्रमोद के साथ शादी कर दी थी। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। प्रमोद टैक्सी चलाकर परिवार की गुजर-बसर करता था। उसके दो बच्चे हैं। प्रमोद के दो भाई भी हैं जो साथ ही रहते हैं। मामले के जांच अधिकारी हरेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरी जांच के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकता है।


परिजन बोले, आत्महत्या करता को फंदे पर लटका मिलता शव
मृतक के भाई संजय का कहना है कि यदि प्रमोद ने खुद फंदा लगाया होता तो पंखे के हुक में रस्सी बंधी होती और उसका शव रस्सी से लटका होता। लेकिन उसका शव चारपाई पर मिला। प्रमोद की जीभ भी बाहर नहीं निकली थी। ऐसे ही कई सवाल प्रमोद के परिजनों ने पुलिस के सामने उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed