फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NIA team reached Karur village of Rohtak, gathered information about the chippi

Rohtak: कारौर पहुंची एनआईए की टीम ने ग्रामीणों से जुटाई छिप्पी की जानकारी

Tue, 18 Oct 2022 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 11:35 PM IST
सार

टीम को गांव में जेल में बंद अनिल छिप्पी की प्रापर्टी नहीं मिली। ग्रामीणों से किसी तरह का विवाद या हाल ही में किसी तरह का मामला सामने आने संबंधी तथ्य जुटाए गए हैं।

विज्ञापन
NIA team reached Karur village of Rohtak, gathered information about the chippi
एनआईए की टीम की कार्रवाई - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में एनआईए (नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी) की टीम मंगलवार को कारौर पहुंची। इस पांच सदस्यीय दल ने गांव में करीब 40 मिनट गुजारे। इस दौरान गांव के लोगों से जेल में बंद अनिल छिप्पी के बारे में जानकारी जुटाई। लोगों की मानें तो टीम ने प्रापर्टी समेत अन्य बातों की पड़ताल की। पड़ताल में अनिल की प्रॉपर्टी नहीं होने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों से किसी तरह का विवाद या हाल ही में किसी तरह का मामला सामने आने संबंधी तथ्य जुटाए। गांव के धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों का भी दौरा किया गया। अपनी पड़ताल के बाद टीम लौट गई। इस दौरान किसी से न तो बात की न कोई जानकारी साझा की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अनिल काफी समय पहले अपना सबकुछ बेच कर यहां से जा चुका है। पिछले कुछ साल से वह यहां नजर भी नहीं आया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : झज्जर: तड़के चार बजे ही गैंगेस्टर नरेश उर्फ सेठी के घर पहुंची एनआईए, चार घंटे तक खंगाला घर
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद और रामे पक्ष के लोगों के बीच चली आ रही है रंजिश 
रोहतक। मामूली कहासुनी में मारा गया एक थप्पड़ कारौर में खूनी रंजिश का कारण बन गया। पिछले 18 वर्षों में इस गांव में 15 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं। परिजनों ने आनंद की हत्या भी इसी रंजिश के तहत होने का दावा किया है। हालांकि पुलिस इस तरह की हत्या से इनकार कर रही है। पुलिस इस रंजिश को खत्म कराने में पूरी तरह नाकाम रही है। 

ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2001 से गांव के दो परिवारों में रंजिश चली आ रही है। यह रंजिश एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के व्यक्ति को थप्पड़ मारने से शुरू हुई। रंजिश में खरावड़ रेलवे स्टेशन पर सेवकराम के रूप में पहली हत्या हुई। इसके बाद से हत्याओं का सिलसिला जारी है। अब तक 18 हत्याएं हो चुकी है। इसी रंजिश के बीच अनिल छिप्पी अपराध की दुनिया में चला गया।


वह मार्च 2021 में चर्चा में आया। उस समय तीन लोगों को रोहतक कोर्ट में पेश करने के बाद तिहाड़ जेल ले जाया जा रहा था। पुलिस वैन में मौजूद इन तीनों लोगों पर झज्जर के पास हमला किया गया था। अब यह खुद तिहाड़ में है। इसके वहीं से गिरोह को चलाने की आशंका है।

एक पक्ष से श्रीभगवान, फूल कुमार, मिंटू, दिलबाग, रणवीर समेत नौ लोगों की विभिन्न स्थानों पर गोली मारकर हत्या की जा चुकी है। जबकि दूसरे पक्ष से रामे और रमेश समेत करीब छह लोगों की हत्या हो चुकी है। पुलिस ने इस मामले में समझौते व रंजिश समाप्त करने के अनेक प्रयास किए, मगर असफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed