{"_id":"634ee6e4a727ed2700075434","slug":"nia-raids-on-house-of-gangster-naresh-alias-sethi-in-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर: तड़के चार बजे ही गैंगेस्टर नरेश उर्फ सेठी के घर पहुंची एनआईए, चार घंटे तक खंगाला घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झज्जर: तड़के चार बजे ही गैंगेस्टर नरेश उर्फ सेठी के घर पहुंची एनआईए, चार घंटे तक खंगाला घर
Tue, 18 Oct 2022 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:18 PM IST
सार
सेठी तिहाड़ से ही अपना साम्राज्य चला रहा है। एनआईए ने चार घंटे तक घर खंगाला व परिजनों से भी पूछताछ की। सेठी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
नरेश सेठी के आवास के बाहर एनआईए की के साथ आई स्थानीय पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
झज्जर शहर के कच्चा बारा रोड स्थित गैंगेस्टर नरेश उर्फ सेठी के घर मंगलवार की सुबह एनआईए की टीम ने छापा मारा। करीब चार घंटे सेठी के परिजनों से पूछताछ की और घर को खंगाला। हालांकि टीम को कुछ खास हाथ नहीं लगा पाया है।
विज्ञापन
शहर के कच्चा बाबरा रोड स्थित नरेश सेठी के यहां पर एनआईए प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम तड़के चार बजे ही पहुंच गई थी। डीएसपी, सिटी व सदर थाने की टीम के अलावा सीआईए की टीम भी साथ में मौजूद रही। टीम ने घर में सेठी द्वारा अर्जित की गई अवैध संपत्ति और बैंक डिटेल आदि को खंगाला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : नारनौल: गैंगस्टर चीकू के आवास पर छापा, कुछ दस्तावेज ले गई एनआईए की टीम
विज्ञापन
एनआईए टीम ने सर्च अभियान के दौरान पर एक रिर्पोट तैयार की जो वह अपने मुख्यालय को सौंपेगी। टीम की ओर से किसी चार घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है टीम अपने साथ किसी भी तरह कोई संदिग्ध वस्तु नहीं लेकर गई है।
पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि इस सर्च अभियान में परिवार के लोगों के साथ पूछताछ इसलिए की जाती है ताकि गैंगेस्टरों की ओर से किए जा रहे व्यापार व खरीदी गई संपत्ति के बारे में विवरण मिल सके। वहीं इस बात का भी पता चल जाता की रुपये का लेने देन कहां से हो रहा है।
लारेंस बिश्नोई के साथ भी जुड़ रहा था नाम
हत्या, फिरौती सहित अन्य कई संगीन मामलों में लंबे अरसे से नरेश सेठी जेल में है। इन दिनों में वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में है। पुलिस के अनुसार वह लंबे अरसे से जेल से ही अपना साम्राज्य चला रहा है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने मकोका के तहत सेठी के खिलाफ केस दर्ज कर रखा है। इन दिनों में नरेश सेठी का नाम सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले लारेंस बिश्नोई के साथ भी जुड़कर सामने आ रहे हैं। सेठी को पिछले दिनों अंबाला पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार किया था।