फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Newly married woman dies under suspicious circumstances in Rohtak; family accuses in-laws of dowry murder

Rohtak: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का लगाया आरोप

Sat, 08 Nov 2025 02:36 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Nov 2025 02:36 PM IST
सार

अशरफ अली ने बताया कि टिकट के लिए बहू के आधार कार्ड की आवश्यकता थी। जब वे आधार कार्ड लेने के लिए कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया, तो संजीता फंदे से लटकी मिली।

विज्ञापन
Newly married woman dies under suspicious circumstances in Rohtak; family accuses in-laws of dowry murder
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर के आर्य नगर इलाके में शनिवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी को महज तीन महीने ही हुए थे। महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से कोलकाता निवासी और फिलहाल आर्य नगर में रह रहे नजमुद्दीन की पत्नी संजीता का शव शनिवार सुबह फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका के पिता अशरफ अली ने बताया कि बेटी की शादी इसी वर्ष जून महीने में कोलकाता में हुई थी। शनिवार सुबह सब कुछ सामान्य था। बेटा और बहू को उसी दिन कोलकाता लौटना था और टिकट बुक करवानी थी।
विज्ञापन




अशरफ अली ने बताया कि टिकट के लिए बहू के आधार कार्ड की आवश्यकता थी। जब वे आधार कार्ड लेने के लिए कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया, तो संजीता फंदे से लटकी मिली। परिवार ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नजमुद्दीन सुबह करीब 8:30 बजे काम पर निकल गया था। वह पास ही स्थित सुनार गली में एक निजी कार्य करता है। घटना की सूचना मिलते ही आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर दहेज हत्या की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed