फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   nation player murder police said suiside

नेशनल कबड्डी खिलाड़ी के सिर में गोली मारकर हत्या, पुलिस ने बताया सुसाइड

Mon, 21 Dec 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 21 Dec 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
nation player murder police said suiside
कबड्डी के गोल्ड मेडलिस्ट नेशनल खिलाड़ी दीपक हुड्डा की रविवार तड़के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन


नेशनल खिलाड़ी की मौत पर पुलिस कार्रवाई संदेह के घेरे में आ गई है। सुबह हत्या की कहानी बताने वाली पुलिस ने शाम को इसे खुदकुशी करार दे दिया।

हालांकि परिजन इस बात पर अड़े हुए हैं कि पुलिस बिना सबूत दिखाए ही हमारे चैंपियन बेटे की मौत को खुदकुशी बता रही है।

पुलिस कार्रवाई पर बिफरे ग्रामीण सोमवार को थाने का घेराव करेंगे। धामड़ निवासी 23 वर्षीय खिलाड़ी दीपक हुड्डा हरियाणा कबड्डी टीम का टॉप कैचर रहा चुका है। फिलहाल दो साल से वह एमडीयू टीम का कप्तान था।

बिना सबूत दिखाए पुलिस ने बना दी खुदकुशी- पिता
दीपक के पिता जगमोहन का कहना है कि सुबह तक तो पुलिस जांच की बात कर रही थी, लेकिन दोपहर बाद पुलिस ने कह दिया कि उनके बेटे ने खुदकुशी की है। जगमोहन का आरोप है कि पुलिस ने बिना जांच पड़ताल और आत्महत्या का कोई सबूत नहीं होने के बावजूद केस को सुसाइड बना दिया। जबकि मेरे बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन

पिता के बयान पर की इत्तफाकिया कार्रवाई: डीएसपी
फिलहाल मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जैसे ही कुछ सबूत सामने आते हैं तो उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed