फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Murder of middle aged man in Rohtak man sleeping in house was attacked late at night dead body thrown in drain

सनसनीखेज खुलासा: सोटा मारकर लिया मां की हत्या का बदला, युवक ने 20 साल बाद हत्यारे को उतारा मौत के घाट

Sat, 11 Mar 2023 03:02 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 11 Mar 2023 03:02 PM IST
सार

रजीत सिंह (करीब 55 वर्ष) रोजाना की तरह खाना खाकर ट्रैक्टर वाले कमरे में सोने चले गए। देर रात अपने पिताजी व पशुओं को संभालने आया तो गांव का ही सुनील नामक एक युवक शराब के नशे में लकड़ी का सोटा लेकर घूमता नजर आया।

विज्ञापन
Murder of middle aged man in Rohtak man sleeping in house was attacked late at night dead body thrown in drain
murder demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के लाखनमाजरा थाना के गांव घरोठी के एक घर में सो रहे अधेड़ सुरजीत सिंह (करीब 55 वर्ष) की सिर पर सोटा मारकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह खून से लथपथ शव कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने वारदात के 12 घंटे में हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्यआरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


20 साल पहले हुई थी मां की हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसकी मां की करीब 20 वर्ष पहले हत्या हुई थी। इसमें सुरजीत सिंह समेत तीन लोगों के नाम थे। इनमें से दो की मौत हो चुकी है। आरोपी ने इसी बात से रंजिश रखते हुुए वारदात को अंजाम दिया। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बिस्तर पर मिला खून से लथपथ शव
घरोठी निवासी रामबीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके पिता सुरजीत सिंह (करीब 55 वर्ष) रोजाना की तरह खाना खाकर ट्रैक्टर वाले कमरे में सोने चले गए। देर रात अपने पिताजी व पशुओं को संभालने आया तो गांव का ही सुनील नामक एक युवक शराब के नशे में लकड़ी का सोटा लेकर घूमता नजर आया। सुबह मां सुबह पशुओं को चारा डालने वहां पहुंची तो उनके पिता मृत हालात में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराकर मां ने चचेरे भाई रामअवतार को बुलाया। रामअवतार ने फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। उनके पिता के सिर पर गहरी चोट मारी गई। चारपाई व दीवारों पर खून के छीटें लगे थे।


जांच अधिकारी के अनुसार
सुरजीत की हत्या मामले में पुलिस ने रामबीर की शिकायत पर केस दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। इसने अपनी मां की हत्या की रंजिश में सुरजीत की सोटा मारकर हत्या कर दी। -कृष्ण कुमार लोेहचब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed