{"_id":"60360f983b8e5850b87a95fa","slug":"mother-and-daughter-found-dead-at-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में डबल मर्डर, रोहतक में बिस्तर पर पड़े मिले मां-बेटी के शव, पति लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा में डबल मर्डर, रोहतक में बिस्तर पर पड़े मिले मां-बेटी के शव, पति लापता
Wed, 24 Feb 2021 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:05 PM IST
विज्ञापन
रोहतक में मां बेटी की हत्या के बाद मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। रोहतक शहर की राजेंद्रा कॉलोनी में मां बेटी की हत्या कर दी गई। वहीं मृतका का पति फरार है। हत्या का पता बुधवार सुबह उस समय चला जब मकान मालिक ऊपर छत पर टंकी में पानी चेक करने गया। उसने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ है।
विज्ञापन
वह कमरे के अंदर गया तो देखा कि मां-बेटी के शव बेड पर पड़े थे और उनके मुंह से झाग निकल रही थी। इसके बाद उसने इसकी सूचना पड़ोस में रहने वाले लोगों को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच पर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या का शक पति पर जताया जा रहा है जो घर से फरार है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मूलरूप से सांघी गांव का संदीप काफी समय से राजेंद्रा कॉलोनी में किराये पर रहता है। उसकी पत्नी सुनील और 6 साल की बेटी भावना भी उसके साथ रहती थी। बुधवार सुबह सुनील और उसकी बेटी बेड पर मृत हालत में मिली। दोनों के मुंह से झाग निकल रही थी। वहीं संदीप कहां है, इस बारे में अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी राकेश सैनी और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। एसएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज मलिक दहिया को भी मौके पर बुलाया गया। महिला का पति कहां है इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। शक की सुई उसके पति पर ही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों को पहले जहरीला पदार्थ दिया और फिर तकिये से उनका गला दबाया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पति की तलाश में जुटी हुई है।