फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   molestration with minor girl

ट्यूशन पढ़ने गई हेड कांस्टेबल की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़

Fri, 06 Nov 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 06 Nov 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ने गई हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल की नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती ने ट्यूशन पढ़ाने के बहाने छात्रा को घर बुलाया, फिर उसे घर में छोड़कर चली गई। मौका पाते ही युवती के भाई ने छात्रा से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


 आरोपी ने विरोध करने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में महिला थाने में नाबालिग की मां की शिकायत पर कृपाल नगर निवासी ट्यूशन पढ़ाने वाली युवती हेमा और उसके भाई दीपांशु के खिलाफ पोक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता के दादा ने बताया कि उनकी पौत्री दसवीं की छात्रा है। वह कृपालनगर में हेमा के पास ट्यूशन पढ़ती है। हेमा घर में ही ट्यूशन पढ़ाती है। 4 नवंबर को छात्रा ट्यूशन के लिए हेमा के घर गई। जैसे ही उनकी पौत्री घर पहुंची, हेमा थोड़ी देर में वापस आने का बहाना कर घर से बाहर चली गई। इस बीच हेमा के भाई दीपांशु ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जैसे-तैसे छात्रा उसके चंगुल से निकलकर घर पहुंची। इसके बाद सारे मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने दोनों बहन-भाई के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग पर जबरन संबंध का बनाया दबाव
दादा का आरोप है कि पिछले कई दिनों से पौत्री पर ट्यूशन पढ़ाने वाली युवती अपने भाई से संबंध रखने का दबाव बना रही थी। पहले तो नाबालिग ने बात को टालने का प्रयास किया मगर छेड़छाड़ होने के बाद सारे मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता के पिता रोहतक में हेड कांस्टेबल हैं। फिलहाल वह पीएम सिक्योरिटी के चलते सोनीपत में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed