{"_id":"ccf626bacb635eedc0962ce74704610e","slug":"mobile-found-at-the-checking-time-in-rohtak-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में आजीवन कारावास के कैदी से जेल में मिला मोबाइल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के मामले में आजीवन कारावास के कैदी से जेल में मिला मोबाइल
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 13 Jan 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में कैदियों से मोबाइल मिलने की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहीं। इस बार आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी से मोबाइल और सिम मिला है। इस संबंध में जेल अधीक्षक दयानंद मंडोला की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाने में कैदी अजय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जेल अधीक्षक दयानंद मंडोला ने बताया कि बुधवार रात को उप अधीक्षक सुदर्शन के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान कैदियों को बैरक से निकालकर जांच की गई। तभी बैरक नंबर-4 में बंद कारौर निवासी कैदी अजय ने रोशनदान से मोबाइल बाहर की तरफ फेंक दिया।
इसके बाद टीम ने अजय को बाहर निकाला और उसकी तलाशी ली, लेकिन उसके पास कुछ नहीं मिला। फिर एक सिपाही को बाहर भेजकर जांच की गई तो वहां से एक मोबाइल और सिम बरामद किया गया। अजय ने पुलिस के सामने मोबाइल रखने की बात कबूली।
विज्ञापन
हालांकि उसने यह नहीं बताया कि उसके पास कहां से मोबाइल आया था। जेल प्रशासन का कहना है कि अजय वर्ष 2010 में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।