{"_id":"630f1c818b014a2c127f281a","slug":"misdeed-with-girl-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में हैवानियत: होटल मालिक ने किया युवती से दुष्कर्म, नौकरी का झांसा देकर बुलाया था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में हैवानियत: होटल मालिक ने किया युवती से दुष्कर्म, नौकरी का झांसा देकर बुलाया था
Wed, 31 Aug 2022 02:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:04 PM IST
सार
युवती के मुताबिक होटल मालिक ने उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने होटल मालिक समेत तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाने में होटल मालिक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक युवती ने शिकायत में बताया कि उसके एक परिचित ने फोन करके कहा कि होटल में आ जाओ, तुमको काम दिलवा दूंगा। उसने कहा कि अंकल मेरे पास आने के लिए कोई साधन नहीं है। उसने कहा कि दोस्त को गाड़ी लेकर भेज देता हूं। तुम गली के बाहर मिलना। उसका दोस्त कार लेकर आया और उसे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में ले गया।
विज्ञापन
वहां पर आरोपी के साथ होटल मालिक भी था। उसे होटल की तीसरी मंजिल पर ले जाया गया, जहां अनिल व उसका दोस्त कमरे के अंदर चले गए। होटल मालिक ने उसके साथ तीन बार दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने होटल मालिक समेत तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन