फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   miscreants fearless in Rohtak, snatching of girl standing outside the school

रोहतक में बदमाश बेखौफ: दिनदहाड़े दे रहे वारदातों का अंजाम, स्कूल के बाहर खड़ी युवती का छीना झपटी

Fri, 05 May 2023 11:18 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 May 2023 11:18 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक युवती तन्नु ने दी शिकायत में बताया कि वह आजादगढ़ में किराये पर रहती है। दोपहर घर से रोहतक आई थी। नए बस स्टैंड पर उतरकर किराये के मकान पर जा रही थी। जब वह एमडीएन स्कूल के गेट नंबर एक के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए और झपटा मारी।

विज्ञापन
miscreants fearless in Rohtak, snatching of girl standing outside the school
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रोहतक में नए बस स्टैंड के नजदीक एमडीएन पब्लिक स्कूल के सामने बाइक सवार दो युवक चरखी-दादरी जिले के गांव छप्पार की युवती का मोबाइल फोन छीनकर ले गए। वारदात वीरवार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर हुई। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


रोहतक में किराये पर रहती है युवती, सिविल लाइन थाने में केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक युवती तन्नु ने दी शिकायत में बताया कि वह आजादगढ़ में किराये पर रहती है। दोपहर घर से रोहतक आई थी। नए बस स्टैंड पर उतरकर किराये के मकान पर जा रही थी। जब वह एमडीएन स्कूल के गेट नंबर एक के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर दो युवक आए और झपटा मारकर उसका फोन छीनकर ले गए। वह युवकों का चेहरा नहीं देख सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed