फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mdu, university, haryana, rohtak, sp. wise chancler, security guard, arrest

एसआईटी ने उठाया एमडीयू का सिक्योरिटी गार्ड, छात्रों का वीसी आवास पर हंगामा

Fri, 22 Jul 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 22 Jul 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
mdu, university, haryana, rohtak, sp. wise chancler, security guard, arrest
पुलिस कर्मियों की कार्रवाई के विरोध में उतरा इनसो - फोटो : amar ujala
उपद्रव के दौरान वित्तमंत्री की कोठी फूंकने के मामले में एसआईटी ने बृहस्पतिवार शाम को एमडीयू के एक निजी सिक्योरिटी गार्ड को उठा लिया। इसके विरोध में इनसो की अगुवाई में छात्रों ने देर रात वीसी के आवास पर हंगामा किया और शुक्रवार सुबह तक का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि गैर कानूनी तरीके से हो रही गिरफ्तारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस बिना सबूत के सिक्योरिटी गार्ड को पकड़कर ले गई, यह गलत है। अगर एमडीयू में पुलिस की दखल अंदाजी बंद नहीं हुई तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


इनसो के नेतृत्व में बृहस्पतिवार रात 9:15 बजे काफी संख्या में छात्र वीसी प्रो. बीके पूनिया के आवास पर पहुंचे। यहां छात्रों ने नारेबाजी की। थोड़ी देर बाद वीसी ने बाहर आकर विद्यार्थियों से बातचीत की। इनसो प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि एक बार फिर से पुलिस की दखल अंदाजी विवि में बढ़ रही है। अगर सबूत हैं भी तो इसके लिए पुलिस पहले नोटिस दे और कानूनी कार्रवाई को फालो करे। शाम छह बजे एसआईटी की टीम आती है और गेट नंबर एक से बिना किसी ठोस साक्ष्य के निजी सिक्योरिटी गार्ड को उठाकर ले जाती है। इस दौरान छात्रों ने वीसी से पूछा कि क्या उन्होंने सबूत देखे थे? इस पर वीसी ने मना करते हुए कहा कि वे 15 से 20 मिनट की पूछताछ के लिए गार्ड को लेकर गए हैं। जब छात्रों ने बताया कि गार्ड अभी तक नहीं आया है तो वीसी ने तुरंत एसपी और आईजी से बातचीत की। गौरतलब है कि उपद्रव के समय निजी सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी गेट नंबर दो पर थी और बाद में वह गेट नंबर एक पर ड्यूटी देने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed