{"_id":"58ced5744f1c1be3431a1ba1","slug":"masthnath-maath-this-month-coming-uttarpardesh-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा मस्तनाथ मठ में इसी माह आएंगे यूपी के सीएम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा मस्तनाथ मठ में इसी माह आएंगे यूपी के सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
चांद नाथ्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ जल्द ही बाबा मस्तनाथ मठ में माथा टेकने आएंगे। इस दौरान बहादुरगढ़ से लेकर रोहतक तक महंत के स्वागत की तैयारियां की जाएंगी। शहर में भव्य तरीके से स्वागत यात्रा निकाली जाएगी। उम्मीद है इसी माह के आखिर तक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बाबा मस्तनाथ मठ आएंगे। बता दें कि महंत आदित्यनाथ का बाबा मस्तनाथ मठ से गहरा नाता रहा है। वह यहां पर अक्सर आते रहे हैं। पिछले साल 29 जुलाई को जब महंत चांदनाथ ने बाबा बालक नाथ को अपना उत्तराधिकारी चुना था तो महंत आदित्यनाथ पधारे थे।
महंत आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का सीएम बनने से नाथ संप्रदाय में खुशी का माहौल है। योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय योगी महासभा के अध्यक्ष भी हैं, जबकि अलवर सांसद महंत चांदनाथ योगी महासभा के उपाध्यक्ष हैं। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मारकण्डे आहूजा ने बताया कि नाथ संप्रदाय के कई मठ हैं, जिसमें मस्तनाथ मठ अग्रणी है। यूं तो योगी आदित्यनाथ समय-समय पर मठ में आते रहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें सांसद महंत चांदनाथ योगी ने स्वागत के लिए आमंत्रित किया है। साथ ही वह मठ पर माथा टेकने भी आएंगे।
कुलपति ने बताया कि योगी आदित्यनाथ का स्वागत भव्य तरीके से किया जाएगा। बहादुरगढ़ से लेकर रोहतक तक स्वागत यात्रा निकाली जाएगी। शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत यात्रा निकाली जाएगी। योगी आदित्यनाथ ने भी निमंत्रण को स्वीकार करते हुए जल्द ही मठ में आने के लिए कहा है। इससे पहले, शनिवार को जब योगी आदित्यनाथ को उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की गई थी तो बाबा मस्तनाथ मठ में लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गई थी। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी थी। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई थी।