फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Manoj who came out of jail in Rohtak, killed young man in Dobh by hitting brick on his head

Rohtak: जेल से बाहर आए मनोज ने डोभ में युवक की सिर में ईंट मारकर हत्या, अपहरण के आरोप में है नामजद

Thu, 27 Jul 2023 11:40 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 27 Jul 2023 11:40 AM IST
सार

बहु अकबरपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि डोभ गांव के हनुमान मंदिर में एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की, तो मृतक की पहचान गांव के युवक मनोज के तौर पर हुई।

विज्ञापन
Manoj who came out of jail in Rohtak, killed young man in Dobh by hitting brick on his head
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के भिवानी रोड पर डोभ गांव में वीरवार सुबह 24 वर्षीय युवक मनोज की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गांव के हनुमान मंदिर में हुई है। युवक अभी  जेल से बाहर आया था।

विज्ञापन


लड़की के भाई पर जताया जा शक
बहु अकबरपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि डोभ गांव के हनुमान मंदिर में एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की, तो मृतक की पहचान गांव के युवक मनोज के तौर पर हुई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मनोज की गांव के ही एक परिवार से पुरानी रंजिश चल रही है। उसके खिलाफ गांव की लड़की के अपहरण का मामला दर्ज था, जिसके चलते वह जेल में  था। अभी जेल से बाहर आया था।  मनोज के चाचा ने पुलिस को बताया कि लड़की के भाई ने रंजिश के चलते हत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed