{"_id":"61e6fadcedc1206bba62cf32","slug":"lucknow-businessman-cheated-20-lakh-from-rohtak-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: सस्ता माल दिलाने का झांसा देकर पाइप व्यापारी से 20 लाख की ठगी, लखनऊ के व्यापारी पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: सस्ता माल दिलाने का झांसा देकर पाइप व्यापारी से 20 लाख की ठगी, लखनऊ के व्यापारी पर केस दर्ज
Tue, 18 Jan 2022 11:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:07 PM IST
सार
लखनऊ के व्यापारी के खिलाफ आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम लखनऊ जाकर जांच पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के उज्जैन में ठगी की घटना।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के रोहतक शहर के व्यापारी को सस्ता माल दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आर्य नगर थाना पुलिस ने घनीपुरा निवासी संजीव विज की शिकायत पर लखनऊ के व्यापारी मोहित मेहरोत्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक संजीव विज ने दी शिकायत में बताया है कि उसका पीवीसी पाइप कृषि उपकरणों का कारोबार है। सात-आठ साल पहले डीलरों की बैठक में उसकी मुलाकात लखनऊ के कारोबारी मोहित मेहरोत्रा से हुई। उसके बाद हर सालाना बैठक में वे मिलते रहे। इसी बीच दोनों के बीच फोन पर व्यापारिक व पारिवारिक बातें होने लगी।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि वह कंपनी के बड़े डीलर में से एक है। उसे कंपनी से सस्ते रेट पर माल दिलवा देगा। उसने माल मंगवाने का ऑर्डर दे दिया। इसके लिए 10 लाख रुपये एडवांस लिए गए। बाद में कहा गया कि पूरी राशि मिलने पर माल सप्लाई होगा।
विज्ञापन
इसके बाद 10 लाख रुपये और ले लिए। 20 लाख रुपये देने के बावजूद आरोपी ने अभी तक माल नहीं भिजवाया है। जब उसने फोन किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। साथ कहता है कि उसकी राजनीति में ऊपर तक पहुंच है, उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस की एक टीम लखनऊ जाकर जांच पड़ताल करेगी। - इंस्पेक्टर देशराज, आर्यनगर थाना प्रभारी