फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Loot with Delhi businessman

चार युवकों ने दिल्ली के व्यापारी से लूटी कार, फरार

Sun, 08 Nov 2015 01:41 AM IST
अमर उजाला रोहतक / ब्यूरो
अमर उजाला रोहतक / ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में मूलरू प से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी अनिल ने बताया कि वह शुक्रवार रात को सिरसा से दिल्ली लौट रहा था। दिल्ली रोड पर मिलन होटल के आगे चार युवकों ने अपनी कार उनके आगे अड़ा दी। इससे पहले अनिल कुछ समझ पाता तीन युवक पीछे से कार में आकर बैठ गए। एक युवक ने अनिल से कहा कि तूं पीछे एक्सीडेंट करके आया है, चुपचाप आगे चलता जा। डर से अनिल कार लेकर चल दिया। एक अन्य आरोपी युवक भी अपनी कार लेकर अनिल के साथ चल दिया।

बोहर ओवरब्रिज के पास सोनीपत रोड पर आरोपियों ने अनिल की जेब में रखे दो हजार रुपये निकलवा लिए और उसे कार से नीचे फेंक दिया। एक राहगीर की मदद से पीड़ित अनिल सत्यम माल के पास पहुंचा। यहां राइडर पर तैनात हेड कांस्टेबल अशोक को वारदात की सूचना दी। दिल्ली में व्यवसाय कर रहे अनिल किसी काम से सिरसा आए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ के स दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed