फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Loot from Banquet Hall operator in Rohtak

Rohtak: दोस्त के बेटे की रिंग सेरेमनी में गए बैंक्वेट हॉल संचालक से डेढ़ लाख की लूट, चाकू दिखाकर की वारदात

Sat, 08 Oct 2022 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Oct 2022 11:28 AM IST
सार

झंग कालोनी निवासी रामकिशन पांथी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खरावड़ के पास निजी बैंक्वेट हाल में पार्टनर है। एडवांस बुकिंग की राशि लेकर वह दोस्त के बेटे की रिंग सेरेमनी में गया था, तभी वारदात हो गई।

विज्ञापन
Loot from Banquet Hall operator in Rohtak
crime news - फोटो : Social Media

विस्तार

रोहतक में दिल्ली रोड पर गढ़ी बोहर गांव के नजदीक कार सवार तीन युवकों ने निजी बैंक्वेट हाल के संचालक राजकिशन पांथी से चाकू दिखाकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित दोस्त के बेटे की रिंग सेरेमनी में गया हुआ था। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


झंग कालोनी निवासी रामकिशन पांथी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खरावड़ के पास निजी बैंक्वेट हाल में पार्टनर है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपने दोस्त सरकार मंजीत शाह के बेटे की रिंग सेरेमनी में गया था। कार्यक्रम गढ़ी बोहर के नजदीक दूसरे बैंक्वेट हाल में था। समारोह में शामिल होने के बाद बाहर आकर पार्किंग की ओर जाने लगा। पीछे-पीछे सरदार अजीत पाल सिंह भी थे। वह सड़क पार करके कार के नजदीक दूसरी तरफ पहुंचा तो अचानक तीन युवकों ने घेर लिया। एक लड़के ने चाकू उसकी कनपटी पर अड़ा दिया, दूसरे ने पीछे से पकड़ लिया। जबकि तीसरे ने जेब से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। तभी सरदार अजीतपाल ने शोर मचाया तो युवक कार में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

एडवांस बुकिंग के पैसे लेकर आया था बैंक्वेट हाल संचालक

राजकिशन ने बताया कि एडवांस बुकिंग की राशि आई हुई थी। घर आते समय बैंक्वेट हाल के मैनेजर ने राशि दे दी। रास्ते में दोस्त के बेटे की रिंग सेरेमनी थी। सोचा, वहां भी पहुंचकर बधाई दे आता हूं। उसे नहीं पता था कि यूं वारदात हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लड़के कलानौर के बताए गए

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों में दो युवकों को वह जानता है। वे कलानौर के रहने वाले हैं, जबकि तीसरे को सामने आने पर पहचान सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed