फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Kaka 's murder : bullion market traders closed out March Fury

काका की हत्या : सराफा बाजार बंद करके व्यापारियों ने निकाला रोष मार्च

Sun, 24 Apr 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 24 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Kaka 's murder : bullion market traders closed out March Fury
विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस पार्टी के पूर्व शहरी अध्यक्ष और गोल्ड स्मिथ एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अशोक काका की दिनदहाड़े हुई हत्या से व्यापारियों में खासा आक्रोश है। शासन और प्रशासन से नाराज व्यापारियों ने दूसरे दिन भी सराफा बाजार बंद रखा। सुबह-शाम शहर में व्यापार एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों और व्यापारियों ने बड़े पैमाने पर रोष मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने छोटूराम चौक पर बैठकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और जमकर कोसा। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि अगर रविवार रात तक हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सोमवार को पूरा रोहतक बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे अग्रसेन चौक पर काफी संख्या में व्यापारी एकत्रित हुए। यहां से जुलूस के रूप में पुरानी अनाज मंडी, नई अनाज मंडी, कच्चा बेरी रोड, हिसार रोड, भिवानी स्टैंड, किला रोड, दिल्ली गेट, पुराना गोहाना अड्डा, सिविल रोड, छोटूराम चौक, अंबेडकर चौक, सोनीपत स्टैंड, कोर्ट परिसर, आर्य नगर, झज्जर रोड से होते हुए वापस रेलवे रोड पहुंचे। रोष मार्च का नेतृत्व करते हुए गोल्ड स्मिथ एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रधान राकेश वर्मा ने जिला प्रशासन और पुलिस को चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने रविवार रात तक हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो सोमवार को पूरा शहर बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहले तो वे जाट आरक्षण की आंच से आहत हैं अब काका की हत्या से बुरी तरह से टूट चुके हैं। कहा कि काका व्यापारियों के नेता ही नहीं थे, बल्कि वे मिलनसार और प्रभावशाली व्यक्ति थे। उनकी दिनदहाड़े हुई हत्या ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। उन्हें दुख है कि काका को धमकी मिलने के बाद पुलिस में दी गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन पुलिस कर्मियों के खिलाफ  कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने इस मामले में ढील बरती है। इस अवसर पर डेयरी एसोसिएशन के प्रधान राजकमल सहगल, रेलवे रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान हेमंत बक्शी, हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुलशन डंग और देवेंद्र भारत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस क्लब में सन्नाटा
काका की हत्या के विरोध में सर्विस क्लब में सन्नाटा पसरा रहा। सर्विस क्लब के बाहर नोटिस लगा है कि रविवार तक यह बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed