{"_id":"577ec0ab4f1c1b6f0c7fc5a6","slug":"jwellers-theft-jwellery-chain-haryana-cctv-arrest-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनार की दुकान से चुराई चेन और लॉकेट, लालच में दोबारा पहुंचा तो पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनार की दुकान से चुराई चेन और लॉकेट, लालच में दोबारा पहुंचा तो पकड़ा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 08 Jul 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
सुनारों वाली गली में बुधवार शाम को चोरी करता सीसीटीवी में हुआ कैद, अगले दिन दोबारा पहुंचा तो आया पकड़ में
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनारों वाली गली में बुधवार की शाम ज्वैलर्स की दुकान से एक चोर ने सोने की चेन व लॉकेट चोरी कर लिया। लेकिन वह चोरी करता हुआ सामने एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसे काफी तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिल सका। चोर लालच में वहां बृहस्पतिवार सुबह फिर से चोरी करने पहुंच गया। जिसे ज्वैलर्स ने पहचान लिया और उसे पकड़कर धुनाई की गई। वहां पुलिस को बुलाकर उसे उसके हवाले कर दिया गया। सिटी थाना पुलिस उससे अभी पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सके।
सुनारों वाली गली में सुमित मित्तल की मित्तल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वहां बुधवार शाम को एक युवक पहुंचा, जिसने अपने पास पुखराज होने की बात की। उसने सुमित मित्तल से कहा कि वह उस पुखराज को बेचना चाहता है। सुमित मित्तल ने पुखराज खरीदने से इंकार कर दिया, लेकिन उसके बावजूद वह युवक दुकान में बैठा रहा। जब सुमित बाथरूम गये तो युवक ने शोकेस में रखी सोने की चेन व एक लॉकेट चोरी कर लिया। युवक के वहां से जाने के बाद सुमित मित्तल ने चेन व लॉकेट को गायब देखा। सुमित मित्तल की दुकान के सामने ही दूसरे ज्वैलर्स अमित वर्मा की दुकान है, जिसके यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। उसके यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तो पता चला कि युवक ने चेन व लॉकेट चोरी किए है। उसे काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग सका। लेकिन चोर का सीसीटीवी में चेहरा देखकर पहचान कर ली गई। वह चोर बृहस्पतिवार सुबह फिर से सुनारों वाली गली में पहुंच गया। बताया जाता है कि वह सोने की चेन व लॉकेट को बेचने के लिए वहां पहुंचा था। उनको बेचने का सहारा लेकर ही वह किसी दूसरी दुकान से फिर चोरी करना चाहता था। लेकिन उसे वहां पहचान लिया गया और उसे पकड़ लिया। उसकी पहले जमकर धुनाई की गई और उसके बाद सिटी थाना पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया गया। सिटी थाना एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि उससे सोने की चेन व लॉकेट दोनों बरामद हो गये। उससे अभी पूछताछ हो रही है, जिससे अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सके।