{"_id":"6206a91109b5ce4e960de556","slug":"jharkhand-man-looted-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: झारखंड से रोहतक में आश्रय लेने आया नेत्रहीन युवक, ऑटो चालक व उसके साथी ने लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: झारखंड से रोहतक में आश्रय लेने आया नेत्रहीन युवक, ऑटो चालक व उसके साथी ने लूटा
Fri, 11 Feb 2022 11:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:51 PM IST
सार
शकलदेव यादव ऑटो में दिल्ली बाईपास से नेहरू कॉलोनी स्थित स्नेह ज्योति आश्रम के लिए बैठा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में झारखंड से रोहतक में आश्रय लेने आए नेत्रहीन युवक को ऑटो चालक व उसके साथी ने हिसार बाईपास पर लूट लिया। मारपीट करके आरोपी 3200 रुपये की नकदी व बैग छीनकर ले गए। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक झारखंड के कोडरमा जिले के गांव जोंगी निवासी शकलदेव यादव ने दी शिकायत में बताया कि उसे आंखों से दिखाई नहीं देता। वह 9 फरवरी को झारखंड से रोहतक के नेहरू कॉलोनी स्थित स्नेह ज्योति आश्रम के लिए चला था। रात करीब साढ़े 8 बजे जब दिल्ली बाईपास पर पहुंचा तो एक ऑटो आश्रम के लिए किराए पर लिया। ऑटो में उसके अलावा एक युवक भी बैठा था।
विज्ञापन
पूछताछ में चालक ने अपना नाम विक्की निवासी नेहरू कॉलोनी व दूसरे ने मोहित निवासी नेहरू कॉलोनी बताया। चालक ऑटो को नेहरू कॉलोनी से आगे हिसार बाईपास चौक पर ले गए। चालक ने कहा कि उसे चौक पर कुछ काम है।
विज्ञापन
ऑटो रुकने के थोड़ी देर बाद एक युवक ने उसका गला पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने मुंह पर थप्पड़ मारा। इसके बाद जबरन उसके 3200 रुपये व बैग छीन लिया। बैग में कपड़े, मोबाइल फोन का चार्जर व पावर बैंक था। इसके बाद उसे ऑटो से नीचे उतारकर मौके से फरार हो गए।