{"_id":"57713e274f1c1b8e1279b091","slug":"jat-andolan-burn-case-jat-riots-rohtak-reservation-haryana-rohtak-sudeep-kalkal-manoj-duhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में आगजनी: सुदीप कलकल और मनोज दूहन सहित 18 आरोपियों की पेशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में आगजनी: सुदीप कलकल और मनोज दूहन सहित 18 आरोपियों की पेशी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 28 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के साथ कलकल की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ करने के मामले में वकील सुदीप कलकल, मनोज दूहन सहित 18 आरोपियों की कोर्ट में सोमवार को वीसी के जरिये पेशी हुई। अब मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।
जेल में बंद वकील सुदीप कलकल, मनोज दूहन और दिलावर सिंह सहित अन्य आरोपियों ने अपनी हाजिरी लगाई। सुरक्षा को देखते हुए सभी आरोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। वहीं, मामले में एसआईटी ने पिछले काफी दिनों से कोई भी गिरफ्तारी नहीं की है। बता दें कि आरक्षण आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा के चलते उपद्रवियों ने 19 और 20 फरवरी को वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में तोड़फोड़ और लूटपाट करने के बाद आग लगा दी थी। आगजनी में वित्तमंत्री का परिवार जैसे-तैसे जान बचाकर भागा था। इसके बाद पुलिस ने मामले में 40 आरोपियों को नामजद करते हुए हत्या प्रयास, लूट, डकैती सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।