फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jat andolan, burn case, jat riots rohtak reservation, haryana, rohtak, sudeep kalkal, manoj duhan

वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में आगजनी: सुदीप कलकल और मनोज दूहन सहित 18 आरोपियों की पेशी

Tue, 28 Jun 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 28 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
jat andolan, burn case, jat  riots rohtak reservation, haryana, rohtak, sudeep kalkal, manoj duhan
भाजपा नेताओं के साथ कलकल की फोटो - फोटो : अमर उजाला
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ करने के मामले में वकील सुदीप कलकल, मनोज दूहन सहित 18 आरोपियों की कोर्ट में सोमवार को वीसी के जरिये पेशी हुई। अब मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।
विज्ञापन


जेल में बंद वकील सुदीप कलकल, मनोज दूहन और दिलावर सिंह सहित अन्य आरोपियों ने अपनी हाजिरी लगाई। सुरक्षा को देखते हुए सभी आरोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। वहीं, मामले में एसआईटी ने पिछले काफी दिनों से कोई भी गिरफ्तारी नहीं की है। बता दें कि आरक्षण आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा के चलते उपद्रवियों ने 19 और 20 फरवरी को वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में तोड़फोड़ और लूटपाट करने के बाद आग लगा दी थी। आगजनी में वित्तमंत्री का परिवार जैसे-तैसे जान बचाकर भागा था। इसके बाद पुलिस ने मामले में 40 आरोपियों को नामजद करते हुए हत्या प्रयास, लूट, डकैती सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed