फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jail superintendent wrote a letter to the SP regarding the security of Ram Rahim 

बेअदबी मामला: पंजाब पुलिस करेगी डेरा प्रमुख से पूछताछ, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, जेल अधीक्षक ने लिखा एसपी को पत्र

Wed, 27 Oct 2021 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 11:39 PM IST
सार

बेअदबी के मामले में पंजाब की फरीदकोट पुलिस राम रहीम से पूछताछ करना चाहती है। फरीदकोट की अदालत में प्रोडक्शन वारंट के लिए याचिका दायर की थी। अदालत ने राम रहीम को 29 अक्तूबर को अदालत में पेश करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Jail superintendent wrote a letter to the SP regarding the security of Ram Rahim 
राम रहीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम की सुरक्षा को लेकर जेल प्रशासन व पुलिस अलर्ट पर हैं। जेल अधीक्षक की तरफ से राम रहीम की सुरक्षा को लेकर एसपी को पत्र लिखा गया है। क्योंकि फरीदकोट अदालत से पंजाब पुलिस ने राम रहीम से पूछताछ के लिए 29 अक्तूबर के वारंट जारी करवाए हैं। अब राम रहीम को पंजाब पुलिस अदालत में पेश करने के लिए लेकर जाएगी या वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश कर रोहतक आकर पूछताछ करेगी। हर स्थिति के लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन कर रही है।

विज्ञापन


वर्ष 2017 से राम रहीम सुनारिया जेल में बंद हैं। सबसे पहले उसे साध्वी यौन उत्पीड़न केस में 20 साल की सजा हुई थी। इसके बाद पत्रकार छत्रपति हत्याकांड और अब रंजीत हत्याकांड में उम्रकैद की सजा हुई है। सुरक्षा कारणों के चलते प्रदेश सरकार ने राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में रखा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : टीकरी बॉर्डर रेप केस: पश्चिम बंगाल की युवती से दुष्कर्म का मोस्टवांटेड आरोपी अंकुर गिरफ्तार, एक इनामी मुख्य आरोपी है अभी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बेअदबी के मामले में पंजाब की फरीदकोट पुलिस राम रहीम से पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए फरीदकोट की अदालत में प्रोडक्शन वारंट के लिए याचिका दायर की थी। अदालत ने प्रोडक्शन वारंट के तहत राम रहीम को 29 अक्तूबर को अदालत में पेश करने के आदेश जारी किए हैं। 

जेल अधीक्षक की तरफ से राम रहीम की सुरक्षा को लेकर पत्र आया है। अदालत में पेशी को लेकर कड़ी सुरक्षा पर मंथन चल रहा है। इससे ज्यादा अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। 
- उदय सिंह मीणा, एसपी, रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed