फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   hisar road death case kharwad sarpanch & six jail

हिसार रोड के खूनी संघर्ष में खरावड़ सरपंच सहित सात को कैद

Thu, 23 Mar 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 23 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
hisar road death case kharwad sarpanch & six jail
court shimla
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्वनी कुमार की अदालत ने तीन साल पहले हिसार रोड पर हुए खूनी संघर्ष में खरावड़ सरपंच सहित सात आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने सरपंच बिजेंद्र सिंह को तीन साल और एक दोषी आनंद उर्फ बच्ची को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हिसार रोड पर 2014 में महेंद्र और आनंद उर्फ बच्ची गुट में जमकर फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन


अदालत में चले अभियोग के अनुसार पांच जनवरी 2014 को हिसार रोड स्थित राजू दांगी के ऑफिस पर एक मकान को लेकर दो पक्षों की पंचायत हो रही थी। कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई थी। फायरिंग में मोनू नामक युवक की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में दो केस दर्ज किए गए थे। अदालत ने पूरे मुकदमे की सुनवाई के बाद आनंद उर्फ बच्ची, जितेंद्र, संदीप, बिजेंद्र सरपंच, मंजीत, महेंद्र और नसीब को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। अदालत ने आनंद उर्फ बच्ची को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए दस हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


जुर्माना न भरने पर दोषी को दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। सरपंच बिजेंद्र, मंजीत, नसीब को हत्या प्रयास में तीन साल कैद, दस हजार रुपये जुर्माना, जुर्माना न देने पर दो महीने की अतिरिक्त कैद, जितेंद्र और महेंद्र को आर्म्स एक्ट में छह माह कैद, दो हजार रुपये जुर्माना, जुर्माना न भरने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद और संदीप को आर्म्स एक्ट में एक साल कैद, दो हजार रुपये जुर्माना व जुर्माना न भरने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed