फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Heroin caught by Rohtak police Anti Narcotics Cell of Police in Sampla, two arrested

Rohtak: सांपला में छापा मारकर पकड़ी हेराइेन, ढाई लाख आंकी जा रही कीमत, दो गिरफ्तार

Mon, 26 Sep 2022 11:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 11:08 PM IST
सार

कार में सवार होकर आरोपी दिल्ली से कलानौर जा रहे थे। एंटी नारकोटिक्स सेल ने कार्रवाई है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Heroin caught by Rohtak police Anti Narcotics Cell of Police in Sampla, two arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने सांपला में छापा मारकर 222 ग्राम हेरोइन सहित दो युवकों को काबू किया है। आरोपी कलानौर निवासी अजीत व हिसार निवासी संजय दिल्ली से माल लेकर कलानौर की तरफ जा रहे थे। बाजार में बरामद नशीले पदार्थ की कीमत ढाई लाख रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली कि गश्त के दौरान टीम इस्माईला के पास थी। इसी बीच सूचना मिली कि कलानौर निवासी अजीत अपने साथी हिसार निवासी संजय के साथ दिल्ली से कलानौर नशीला पदार्थ लेकर जा रहे हैं। अभी सांपला में पुल के नीचे माल बेचने आएंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sonipat Accident: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौत, बागपत के सिसाना के हैं दोनों

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को दबोच लिया। साथ ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली गई। कार के अंदर जांच में जब कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला तो आरोपी अजीत की जेब में एक पॉलीथिन मिली, जिसके अंदर 222 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed