फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Uncontrolled car hit tree near Tajpur village in Sonipat

Sonipat Accident: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौत, बागपत के सिसाना के हैं दोनों

Mon, 26 Sep 2022 11:15 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Sep 2022 11:15 AM IST
सार

ग्रामीणों ने कार पेड़ से टकराई देख पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मुरथल थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Uncontrolled car hit tree near Tajpur village in Sonipat
सोनीपत में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के गांव ताजपुर के पास अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में कार चालक मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने कार पेड़ से टकराई देख पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मुरथल थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ; उपासना का महापर्व शुरू: हाथी पर सवार होकर पधारी मां दुर्गा, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतारें
विज्ञापन


सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव ताजपुर के पास एक कार पेड़ से टकरा गई है। कार में दो युवक सवार हैं। कार चालक की खिड़की खुली है लेकिन वहां कोई नहीं है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। शवों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव सिसाना निवासी निखिल व बबली के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अनभिज्ञता जाहिर की है कि दोनों ताजपुर किसके साथ गए थे। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed