{"_id":"01a2be0c5e76c503ba1d0abefc086f36","slug":"he-write-note-on-while-board-before-hang-himself-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाइट बोर्ड पर लिखा ...गब्बर यू मीस में सो मच और लटक गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाइट बोर्ड पर लिखा ...गब्बर यू मीस में सो मच और लटक गया
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी बेटी खुशी का चौथा जन्मदिन था। सुशील अपनी खुशी की खुशियों में शामिल
विज्ञापन
होने के लिए सोनीपत से रोहतक पहुंचा। सेक्टर एक के पास हाउसिंग बोर्ड
कॉलोनी में बुधवार को धूमधाम से बेटी का जन्मदिन मनाया। उसकेबाद ऊपर वाले
कमरे में चला गया।
बृहस्पतिवार शाम को दरवाजा तोड़ा गया तो सुशील फंदे पर लटका मिला। सुशील के ससुर राजबीर यह बात बताते बताते भावुक हो गए। पास ही एक व्हाइट बोर्ड पलंग पर रखा हुआ था।
उस पर लिखा था आई लव यू गब्बर, यू मीस मी सो मच। राजबीर ने बताया सुशील प्यार से अपनी पत्नी दीप्ति को गब्बर कह कर बुलाता था।
पति पत्नी के बीच विवाद की भी है चर्चा
सुशील के परिजन और यहां तक कि उसके ससुर भी यह बात मान रहे हैं कि सब कुछ सामान्य होने के बाद भी पति पत्नी के बीच सब कुछ ठीक नहीं था। सुशील के चचेरे भाई ने बताया कि सुशील की पत्नी दीप्तिअग्रोहा स्कूल में टीचर है। जबकि सुशील सोनीपत में ही साइबर कैफे चलाता था।
नौकरी के कारण दीप्ति रोहतक में ही रहती थी। दिलचस्प बात यह है कि सुशील के रिश्तेदार उसकी पत्नी और सास से उसके रिश्ते ठीक नहीं होने की बात तो कह रहे थे, लेकिन ससुर राजबीर की तारीफ भी कर रहे थे।
मेसेज किसने मिटाया ?
हरदीप के अनुसार जब वह यहां आया तो व्हाइट बोर्ड पर मेसेज लिखा हुआ था। बाद में जब बोर्ड देखा तो वह मेसेज किसी ने मिटा दिया था। हालांकि गौर से देखने के बाद पूरा मेसेज साफ नजर आ रहा था, लेकिन सवाल यह है कि मेसेज मिटाया किसने?
पुलिस का यह कहना है
फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। आत्महत्या का केस दर्ज किया गया है। मोबाइल में सेल्फी, दरवाजे की कुंडी के पेंच खुले मिलना यह सारी बातें सामने आई हैं। परिजनोें की मांग पर एफएसएल टीम को दोबारा मौके पर बुलाया गया था। फिलहाल शव को हेड हाउस में रखवाया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। नवीन कुमार, एसएचओ, अर्बन स्टेट थाना।
आत्महत्या का मामला दर्ज हुआ है। हो सकता है कि युवक ने ससुराल वालों को डराने के लिए फंदा लगाते हुए की सेल्फी ली हो और मोबाइल पत्नी को दे दिया हो। ये भी हो सकता है कि युवक ने फांसी बृहस्पतिवार को ही लगाई हो। अभी मामले की जांच की जा रही है।
एएसआई जयभगवान, सेक्टर-1 चौकी इंचार्ज।