फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Service station operator murdered in Rohtak

Haryana: रोहतक में सर्विस स्टेशन संचालक की हत्या, बचाने आए पांच लोगों को गाड़ी से कुचला

Sun, 14 Apr 2024 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 11:26 PM IST
सार

सभी घायलों को चिड़ी सीएचसी से पीजीआईएमएस रेफर किया गया है। मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। बेटा बोला कि पिता बलजीत को एक माह पूर्व जान से मारने की धमकी मिली थी। 

विज्ञापन
Haryana: Service station operator murdered in Rohtak
Crime - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के चिड़ी गांव में एक सर्विस स्टेशन संचालक की बेरहमी से पीटकर और वाहन से कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि घायल को जब लोग बचाने पहुंचे तो उन पर भी गाड़ी चढ़ा दी। सभी घायलों को चिड़ी सीएचसी से पीजीआईएमएस रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


चिड़ी निवासी नवीन ने पुलिस को बताया है कि सीएचसी के पास उसका सर्विस स्टेशन है। उसके पिता बलजीत सर्विस स्टेशन संभालते थे। वह 13 अप्रैल को सर्विस स्टेशन बंद कर शाम करीब साढ़े आठ बजे बाइक से घर के लिए निकले थे। उसे सूचना मिली कि उसके पिता वकील की डेयरी के पास घायल हालत में पड़े हैं।
विज्ञापन


इस पर वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। घटनास्थल पर हिमांशु, राजीव, रवि, नवीन और हितेश घायल हालत में मिले। उन्होंने बताया कि उसके पिता रास्ते में गंभीर हालत में पड़े हुए थे, जब वे उन्हें उठा रहे थे, तभी पीछे से आई एक गाड़ी उन्हें टक्कर मारने के बाद उसके पिता को कुचलते हुए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से बलजीत और हितेश को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। इसके बाद हिमांशु, नवीन, राजीव, रवि को भी रेफर कर दिया गया। पीजीआई में डॉक्टरों ने बलजीत को मृत घोषित कर दिया।

रंजिशन मारपीट कर हत्या की नीयत से सड़क पर डाला
नवीन का कहना है कि एक माह पहले गांव के ही मोनू ने उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि उसके पिता को मारपीट कर जान से मारने की नीयत से रोड पर डाला गया उसके बाद गाड़ी चढ़ा दी गई। उसने गांव के मोनू पर हत्या का आरोप लगाया है।

 
चिड़ी में सर्विस स्टेशन संचालक की मौत का मामला सामने आया है। किसी ने सर्विस स्टेशन संचालक को वाहन से टक्कर मारी है। बेटे नवीन की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -समरजीत सिंह, प्रभारी, लाखनमाजरा थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed