फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   haryana, rohtak, dowry death case, crime

दहेज में नहीं मिली कार तो शादी के 16 दिन बाद खेड़ी महम की बेटी को उतारा मौत के घाट

Tue, 30 May 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 30 May 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
haryana, rohtak, dowry death case, crime
सात मई को हुई थी शादी, 23 मई को युवती की ग्वालियर में हुई हत्या, ग्रामीण मिले डीएसपी से - फोटो : file photo
शादी के 16 दिन बाद दहेज के लिए एक और बेटी को मार दिया गया। सात मई को खेड़ी महम की बेटी की शादी हिसार जिले के खोखा गांव में हुई थी। पति ग्वालियर में एजी ऑफिस में कार्यरत है। दहेज में कार की मांग के चलते पति आए दिन उसे प्रताड़ित करने लगा। 23 मई को ग्वालियर से बेटी की मौत की सूचना मिली। ग्वालियर में ही ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब खेड़ी गांव के ग्रामीण सोमवार को डीएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


खेड़ी महम की रहने वाली अनीता ने बीए एमए किया हुआ था। सात मई को उसकी शादी हिसार जिले के खोखा गांव के युवक भीमसेन से हुई। भीमसेन ग्वालियर में एजी ऑफिस में कार्यरत है। पांच दिन बीतने के बाद अनीता ने मायके में फोन से जानकारी दी कि उसका पति नशे का आदी है। दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। परिजनों को बताया कि कार न मिलने की वजह से आए दिन उसे पीटता भी है। उसके बाद वह मायके चली आई। अनीता के भाई जयबीर ने बताया कि जब वह दोबारा ससुराल गई तो भीमसेन अनीता को अपने साथ ग्वालियर ले गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरी होने के कारण भीमसेन अनीता को पीटता और कहता कि उसे शादी में कार क्यों नहीं दी गई। जयबीर का आरोप है कि बहन अनीता ने फोन पर बताया था कि भीमसेन उसे बिजली के तारों से करंट लगाता है।
विज्ञापन


23 मई को अनीता की मौत की सूचना मिली। जयबीर का आरोप है कि अनीता को मारा गया है। मामला ग्वालियर का होने के कारण एफआईआर भी वहीं दर्ज है। सोमवार को खेड़ी गांव से कई महिला और पुरुष डीएसपी महम से मिलने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। डीएसपी रविंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यह ग्वालियर का मामला है। इस दौरान सरपंच संजय उर्फ  मंजे खेड़ी, पूर्व ब्लॉक चेयरमैन अजीत सिंह, सोमबीर, जयबीर, काला भी डीएसपी से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed