फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana: Murder in Rohtak; Man beaten to death in Kabulpur, brother and son injured

Haryana: रोहतक में हत्या; कबूलपुर में व्यक्ति को पीट पीटकर मार डाला, भाई और बेटा घायल

Sat, 20 Jul 2024 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 10:09 PM IST
सार

रोहतक में व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। भाई-बेटा घायल है। 15 पर केस दर्ज किया गया है। कबूलपुर गांव में मारपीट की शुरुआत हुई और पांच घंटे में तीन बार हमला किया गया। मामूली बात पर विवाद शुरू हुआ था।

विज्ञापन
Haryana: Murder in Rohtak; Man beaten to death in Kabulpur, brother and son injured
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के कबूलपुर गांव में दो पक्षों में मारपीट हुई। इसमें घायल व्यक्ति को फिर से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि मृतक का भाई और बेटा घायल है। घटना के बाद गांव में तनाव का महौल बन गया है, प्रशासन ने भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


पीड़ित परिजन की शिकायत पर सात लोगों को नामजद कर 14-15 के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया और जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


कबूलपुर के हरीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 जुलाई की शाम करीब सात बजे उनके पिता रामबीर गली में ही रामकिशन की दुकान पर बैठे थे। उसी समय गांव के ही बिजे, नरेश, राहुल, लाला व सत्ते आदि ने अभद्रता कर उनसे मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर वह भी दुकान की ओर गया तो वे लोग पिता और ताऊ रामनिवास से मारपीट कर रहे थे। उसने बीच बचाव करना चाहा तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने पिता और ताऊ के साथ घर जा रहा था तो रास्ते में फिर से आरोपी 10-12 लोगों के साथ आए और मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दूसरी बार हमला हुआ तो पुलिस को 112 पर कॉल की। उन तीनों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया।

वहां से उसे और उनके पिता रामबीर को पीजीआईएमएस के लिए रेफर कर दिया, जबकि घायल रामनिवास नागरिक अस्पताल में ही भर्ती रहा। इसके बाद घायल रामवीर और हरीश को उनके परिवार के ही ओमबीर, रवि और रविंद्र कार से लेकर पीजीआईएमएस जा रहे थे।

जब वे पीजीआई मोड़ पर पहुंचे तो दो कारों में सवार होकर बिजे, राहुल, नवीन, लाला और भोलू समेत 14-15 लोग आए और उन पर फिर से हमला कर दिया। जेली-लाठी और अन्य हथियारों से बुरी तरह मार पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके परिवार के लोगों को चोट लगी तो वे भागने लगे।

आराेपियों ने पिता-पुत्र को कार से उतारकर बुरी तरह पीटा और फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया। जहां पर रामवीर को मृत घोषित कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है और सात नामजद करते हुए 14-15 के खिलाफ 191(3), 103(2), 109(2), 118(2), 151, 126 व 324(4) हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करके कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

जरा सी बात पर ले ली जान...
रामवीर अपने कुछ पड़ोसियों के साथ दुकान पर पेय पदार्थ पी रहे थे और उन्होंने इसके लिए दुकानदार से ग्लास मांगे थे। इस पर दूसरे पक्ष के बिजे आदि ने फब्ती कसी की कब से ग्लास का प्रयोग करने लगे। इस बात पर रामबीर और बिजे में विवाद हुआ था। इसके बाद रामबीर की हत्या कर दी गई।

तीन बार किया हमला
कबूलपुर गांव में पीड़ित पक्ष पर शाम करीब सात बजे पहला हमला हुआ और कुछ ही देर बाद दूसरा हमला हो गया। इसके बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की लापरवाही ऐसी कि घायलों को सुरक्षा नहीं दी गई। इस कारण हत्यारोपियों ने फिर से हमला कर दिया।

पुलिस बरतती सावधानी तो नहीं जाती रामवीर की जान
परिजन का आरोप है कि यदि समय रहते पुलिस सावधानी बरतती तो उनके साथ इतनी बड़ी घटना नहीं होती। पिछले कई दिन से दूसरे पक्ष की ओर से हमला करने के लिए बहाना तलाशा जा रहा था। इसकी पुलिस को मौखिक तौर पर शिकायत की भी की गई है।


कबूलपुर में विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या के मामले में सात को नामजद करते हुए 14-15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। -प्रदीप, थाना प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed