Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Haryana DGP says: We have no caste, our only caste is the police

हरियाणा डीजीपी बोले: म्हारी कोई जाति नहीं, एक ही जाति पुलिस; तकनीकी बेस क्राइम कड़ी चुनौती, एआई के लिए तैयार

Fri, 30 Jan 2026 04:17 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 30 Jan 2026 04:17 PM IST
सार

डीजीपी ने कहा कि अपराधी सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके युवाओं को अपने साथ जोड़ रहे हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं व उनके माता-पिता को समझने की जरूरत है कि अपराध का सफर जेल में जाकर खत्म होता है।

विज्ञापन
Haryana DGP says: We have no caste, our only caste is the police
डीजीपी अजय सिंघल - फोटो : संवाद

विस्तार

डीजीपी अजय सिंघल का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तकनीकी आधारित क्राइम कड़ी चुनौती है, जिसे जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस ने व्यापक योजना तैयार की है। आगे एआई का भी अपराधी दुरुपयोग कर सकते हैं। अभी से पुलिस को इससे निपटने की तैयारी करनी होगी। वे शुक्रवार को रोहतक में पुलिस अधिकारियों, समाज के प्रभावशाली लोगों के साथ बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1992 से पहले अपराध को खत्म करने के लिए पुलिस अलग ढंग से काम करती थी, लेकिन इंटरनेट व सोशल मीडिया की वजह से अपराध करने का तरीका बदल गया है। ऐसे में पुलिस को तकनीकी आधारित अपराध को खत्म करने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट से ऐप के माध्यम से कहीं भी बैठकर अपराधी कॉल कर लेते हैं। पुलिस को अपराध होने से पहले रोकने व आरोपी को पकड़ने के लिए तकनीकी का ही प्रयोग करना होगा। इसके लिए विशेष योजना तैयार की थी, जिसके अब परिणाम भी आने लगे हैं। नए साल में धमकी भरी कॉल में 40 प्रतिशत की कम आई है। विदेशों में बैठे 25  गैंगस्टर डिपोर्ट किए गए हैं। बचे गैंगस्टर को वापस लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया चल रही हैं। 
विज्ञापन


युवा समझें, अपराध का सफर जेल में जाकर खत्म
डीजीपी ने कहा कि अपराधी सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके युवाओं को अपने साथ जोड़ रहे हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं व उनके माता-पिता को समझने की जरूरत है कि अपराध का सफर जेल में जाकर खत्म होता है। उन इलाकों में पर फोकस करेगी जहां ज्यादा अपराध पनप रहा है। मौके पर आईजी सिमरदीप सिंह, एसपी सुरेंद्र भोरिया व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योगपति, शिक्षाविद्, व्यापारी, वकील व डॉक्टरों के साथ की बैठक
डीजीपी ने डीसी कांफ्रेंसिंग हॉल में शहर के उद्योगपति, शिक्षाविद्, वकील, व्यापारी व डॉक्टरों सहित अन्य वर्ग के विशेष लोगों के साथ बैठक की। न केवल शहर की कानून व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया, बल्कि सुझाव भी लिए। बैठक में सुपवा के वीसी डा. अमित आर्य, एमडीयू रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत, उद्योगपति राजेश जैन, जगमोहन मित्तल, बार के प्रधान दीपक हुड्डा, डॉक्टर आदित्य बतरा व अन्य प्रभावशाली व्यक्ति भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed