{"_id":"b244ce4997ae5f83edaab60d065f364a","slug":"hafad-manager-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेता हैफेड का उप महाप्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेता हैफेड का उप महाप्रबंधक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 08 Dec 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक हैफेड प्लांट के उप महाप्रबंधक अशोक को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते
विज्ञापन
सोमवार को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कुरुक्षेत्र की एक निजी
फर्म के मालिक सतपाल सिंगला से धान डीओसी और सिक्योरिटी राशि रिलीज करने
के एवज में रिश्वत मांगी थी। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया
जाएगा।
विजिलेंस इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया कि कुरुक्षेत्र की फर्म मेसर्स महादेव साल्वेंट के मैनेजर कैथल के दिडवाना निवासी संदीप ने विजिलेंस को शिकायत दी थी।
इसमें संदीप ने बताया कि हैफेड प्लांट के उप महाप्रबंधक अशोक कुमार काफी समय से उनकी फर्म की डीओसी ‘तेल निकली हुई राइस ब्रान’ के भुगतान को लेकर परेशान कर रहा है। फर्म की तीन लाख रुपये की सिक्योरिटी भी रोक रखी है।
इन दोनों काम को करने के एवज में अशोक एक लाख रुपये रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर इंस्पेक्टर जयभगवान और तहसीलदार गुलाब सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। आरोपी अशोक कुमार ने रुपये लेकर संदीप को रोहतक बस स्टैंड पर बुलाया।
जैसे ही संदीप ने एक लाख रुपये अशोक को थमाए विजिलेंस टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी अशोक से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है।