{"_id":"73c5b14702b66d55e52b12d51f8cca88","slug":"girls-student-sucide-in-mdu-hostal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू के हॉस्टल में बीफार्मा की छात्रा ने की आत्महत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमडीयू के हॉस्टल में बीफार्मा की छात्रा ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 06 Sep 2015 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीयू के भगीरथी हॉस्टल में बीफार्म की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कमरे का गेट तोड़कर छात्रा के शव उतारा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जींद में रहने वाले छात्रा के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि देर रात तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था।
घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है। जींद की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली प्रज्ञा पुत्री विजयपाल एमडीयू में बीफार्मा तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। जो भगीरथी हॉस्टल में एक अन्य छात्रा के साथ रहती थी। छुट्टी होने के कारण प्रज्ञा की रूम पार्टनर सुबह ही अपने घर चली गई थी।
यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, छात्रा ने शाम सात बजे अपनी उपस्थिति लगाई, जिसके बाद वह आठ बजे लंच पर नहीं पहुंची। दूसरी छात्राओं ने प्रज्ञा के मोबाइल पर कॉल किया लेकिन, फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद छात्राएं इकट्ठी होकर प्रज्ञा के कमरे में पहुंची लेकिन, कमरे का गेट बंद मिला। इस पर उन्होंने हॉस्टल वार्डन राजबाला को बुलाया।
विज्ञापन
कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने गेट के ऊपर लगी जाली से अंदर देखा, जहां प्रज्ञा का शव छत में लगे पंखे पर लटका हुआ था। छात्रा की मौत का पता चलते ही कुलपति सुधीर राजपाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर डीएसपी विजयपाल सिंह, महिला थाना एसएचओ गरिमा और पीजीआई एसएचओ कुलदीप हॉस्टल में पहुंचे।
पुलिस ने मृतका के परिजनों को फोन पर जानकारी देकर शव को नीचे उतारा। देर रात करीब दस बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने प्रज्ञा के कमरे से उसका मोबाइल और डायरी भी अपने कब्जे में ली है। हालांकि आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके। एमडीयू सिक्योरिटी कंट्रोलर तरूण शर्मा ने घटना के संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। देर रात तक छात्रा के परिजन पीजीआई में नहीं पहुंचे थे।
छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या करने का कारण क्या रहा इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
- विजयपाल सिंह, डीएसपी