फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gangster associate arrested with eight pistols in Rohtak

Rohtak: गैंगस्टर सनी रिटोली का साथी साहिल डीघल आठ पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, दिल्ली बाईपास से पकड़े गए

Mon, 25 Nov 2024 11:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Nov 2024 11:57 AM IST
सार

आरोपी के कब्जे से काली फार्च्यूनर भी बरामद की है। वहीं बरामद सभी पिस्तौल लोडिड थी और तीन-तीन कारतूस मैगजीन में भरे हुए थे। पुलिस आरोपी को आज अदालत में पेश कर उसका रिमांड लेने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
Gangster associate arrested with eight pistols in Rohtak
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में एक और गिरोह शुरू होने से पहले सीआईए-2 ने लगाम लगा दी है। पुलिस ने रविवार देर रात गैंगस्टर सन्नी रिटौनिया के साथी साहिल डीघल को 8 अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से काली फार्च्यूनर भी बरामद की है। सभी पिस्तौल लोडिड थी और तीन-तीन कारतूस मैगजीन में भरे हुए थे। पुलिस आरोपी को आज अदालत में पेश कर उसका रिमांड लेने का प्रयास करेगी। थाना पीजीआईएमएस में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सीआईए-2 प्रभारी सतीश कादियान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सन्नी रिटौली का साथी साहिल डीघल एक काली फार्च्यूनर में सवार होकर दिल्ली बाईपास पर आया तो मुखबिर की सूचना पर गाड़ी को रोका गया। लेकिन वह गाड़ी को लेकर भागने लगा तो सीआईए और पीजीआईएमएस थाना पुलिस ने मिलकर उसे घेर लिया है। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम डीघल निवासी साहिल बताया। उसकी गाड़ी की तलाशी में चालक की सीट के पीछे एक पिट्ठू बैग मिला। जिसमें आठ अवैध पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस ने सभी की जांच की तो सभी लोडिड मिली और उनमें तीन-तीन कारतूस भी थे। पुलिस ने आठ पिस्तौल और 24 कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि सन्नी रिटौलिया उसका दोस्त है और वह भी उनकी तरह गिरोह बनाकर बादशाहत कायम करना चाहता है। इसलिए पिस्तौल लेकर आया था और अपने गिरोह के सदस्यों को इनको देना था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed