{"_id":"644822b2d367f7865a0bff73","slug":"fraud-of-30-lakhs-on-the-name-of-getting-job-in-railway-income-tax-and-postal-department-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: रेलवे, आयकर व डाक विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 30 लाख की ठगी, चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: रेलवे, आयकर व डाक विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 30 लाख की ठगी, चार के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 26 Apr 2023 12:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:27 AM IST
सार
तीन आरोपी यूपी व एक राजस्थान का रहने वाला है। रेलवे में टीटी, आयकर विभाग में क्लर्क व ग्रामीण डाक सेवा में पोस्टमैन लगवा देंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रेलवे, आयकर व डाक विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर चार लोगों ने 30 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में आर्य नगर थाने में यूपी के निढोरा निवासी संदीप व कुनाल, नोएडा निवासी अमित माथुर व राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी प्रवीण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक रवि ने दी शिकायत में बताया कि केस के सिलसिले में आरोपी संदीप, कुनाल, अमित व प्रवीन आते थे। संदीप व अमित ने कहा कि वे केंद्र सरकार में नौकरी लगवा सकते हैं। रेलवे में टीटी, आयकर विभाग में क्लर्क व ग्रामीण डाक सेवा में पोस्टमैन लगवा देंगे।
उसने झांसे में आकर सुरेन्द्र, जयभगवान, मनीष, सुनील, हर्ष व सचिन के पांच-पांच लाख रुपये दे दिए। जो जून 2022 से अगस्त 2022 के बीच में दे दिये थे। इसके एक सप्ताह बाद संदीप ने फोन करके बताया कि ज्वाइनिंग लेटर आ गए हैं। दिल्ली व रोहतक में ज्वाइन करवा देंगे। उसे शक हुआ तो पता चला कि उनके साथ फर्जीवाड़ा किया गया है।