फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   fraud, oddi, online, businessman, crime, haryana, rohtak

ऑनलाइन ऑडी खरीदने का झांसा देकर उद्योगपति से 19 लाख ठगे

Fri, 06 Jan 2017 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 06 Jan 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
fraud, oddi, online, businessman, crime, haryana, rohtak
ऑडी कार बेचने केनाम पर मुंबई से हुआ फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
हिसार रोड केएक उद्योगपति से ऑनलाइन ऑडी कार बेचने केनाम पर मुंबई से 19 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। फर्जी कागजात और बैंक अकाउंट देकर फर्जीवाड़ा करने पर पुलिस ने गैरी हावर्ड और नीतू सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


हिसार रोड स्थित उद्योगपति सुनील नरवाल ने शिकायत दी है कि  गैरी हावर्ड नाम के व्यक्ति ने ऑनलाइन वाहनों की खरीद-फरोख्त करवाने वाली साइट के माध्यम से अपनी ऑडी कार 25 लाख रुपये में बेचने का ऑफर दिया हुआ था। बाकायदा इसके लिए मोबाइल नंबर भी दिया गया था। उसने संपर्क किया तो उसे नीतू सिंह नाम की महिला का नंबर दिया गया। सौदा होने पर नीतू सिंह ने उसे अस्थाई रजिस्ट्र्रेशन और कस्टम ड्यूटी जमा करवाने के लिए 12 लाख 50 हजार रुपये जमा करवाने के लिए कहा। इसके लिए एक बैंक अकाउंट नंबर दिया गया। उसने झज्जर रोड स्थित बैंक के माध्यम से राशि जमा करवा दी। इसके बाद 6 लाख 50 हजार रुपये और जमा करवाने के लिए कहा गया। इसके बदले नीतू सिंह ने कस्टम ड्यूटी जमा करवाने की एक रसीद भेजी। कहा कि गाड़ी मुंबई पहुंच गई है। इसी बीच उसे शक हुआ। पता चला कि यह गाड़ी तो पहले ही बेची जा चुकी है। बाद में गैरी हावर्ड और नीतू सिंह के मोबाइल बंद हो गए और बैंक अकाउंट और पैन नंबर की आईडी भी फर्जी मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed