फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fraud Cases registered in Rohtak

Rohtak Crime: रिटायर फौजी से धोखाधड़ी कर हड़पे 68 लाख, मालिक का फोन चुरा यूपीआई से निकाले साढ़े 25 हजार रुपये

Thu, 12 Jan 2023 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 12:22 PM IST
सार

रिटायर फौजी ने विश्वास करके 68 लाख रुपये अलग-अलग तारीख पर दे दिए। आरोपी महिला ने एक इकरारनामा उसे लाकर दिया, जो पहले से तैयार था। उस पर सतबीर व अशोक के हस्ताक्षर थे। अब उसने अशोक व सतबीर से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि किसी को जमीन नहीं बेची।

विज्ञापन
Fraud Cases registered in Rohtak
Fraud - फोटो : Istock

विस्तार

रोहतक के राजेंद्र नगर के एक रिटायर फौजी को जमीन के फर्जी कागजात देकर 68 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिटी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

 पुलिस के मुताबिक गोहाना रोड स्थित राजेंद्र नगर निवासी रमेश ने दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से घुसकानी गांव का रहने वाला है। फिलहाल रोहतक में रह रहा है। उसके मकान से थोड़ी दूरी पर एक महिला रहती है, जिसका घर आना-जाना था। 
विज्ञापन


महिला ने कहा कि लाढ़ोत रोड निवासी सत्यवीर व अशोक को जानती है। वह 2420 वर्ग गज जमीन बेचना चाहते हैं। उनको पैसे की सख्त आवश्यकता है। वह आपको कम मूल्य में दिलवा देगी। उसे न केवल जमीन दिखाई, बल्कि सतबीर व अशोक से मिलवाने की बात भी कही। कहा, अगर आप उनसे मिले तो जमीन महंगी मिलेगी। मैं उनसे सौदा कर लेती हूं, क्योंकि वो मुझ पर विश्वास करते हैं और मेरा उनके घर आना जाना है। आप मुझे पैसे दे देना। मैं उनसे जमीन का बयाना लिखवा कर आपको दे दूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर फौजी ने विश्वास करके 68 लाख रुपये अलग-अलग तारीख पर दे दिए। आरोपी महिला ने एक इकरारनामा उसे लाकर दिया, जो पहले से तैयार था। उस पर सतबीर व अशोक के हस्ताक्षर थे। अब उसने अशोक व सतबीर से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि किसी को जमीन नहीं बेची। न ही किसी से पैसे लिए। इस तरह उसके साथ धोखाधड़ी की गई।

होटल मालिक का मोबाइल चुराकर कर्मचारी ने फोन पे से निकाले साढ़े 25 हजार रुपये
डीएलएफ कॉलोनी स्थित होटल का कर्मचारी मालिक का मोबाइल फोन चुराकर ले गया। साथ ही फोन प्रयोग करते हुए फोन पे की यूपीआई के माध्यम से साढ़े 25 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।


पुलिस के मुताबिक जवाहर नगर निवासी रोहित ने दी शिकायत में बताया कि उसका डीएलएफ कॉलोनी में फुडिज हेवन के नाम से होटल है, जहां पानीपत निवासी गगन उर्फ जसकिरत नौकरी करता था। वह 28 दिसंबर को दो मोबाइल फोन चुराकर ले गया। अब पता चला है कि गगन ने एक मोबाइल नंबर का प्रयोग करते हुए फोन पे के माध्यम से एक बार 25 हजार व दूसरी बार 500 रुपये निकाल लिए। अब तक वे गगन को तलाश कर रहे थे, लेकिन मिला नहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed