फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four members of the same family died in Rohtak

रोहतक मे उजड़ा हंसता खेलता परिवार: बताया जा रहा प्रॉपर्टी विवाद, आरोप- सौतेली मां और भाई नहीं दे रहे थे हक

Sat, 16 Sep 2023 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Sep 2023 11:55 PM IST
सार

महिला के भाई का आरोप, मकान के आधे हिस्से के विवाद में परिवार के सदस्यों की जान गई है। 35 वर्षीय संदीप, 32 वर्षीय रीना, 6 वर्षीय चेतना, ढाई साल के भावेश के रूप में पहचान  हुई है।

विज्ञापन
Four members of the same family died in Rohtak
संदीप, रीना, चेतना और भावेश। (फाइल फोटाे) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर के सल्लारा मोहल्ले में शनिवार को एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। 35 वर्षीय संदीप ने पत्नी 32 वर्षीय रीना और दिव्यांग बेटी 6 वर्षीय चेतना की पहले हत्या की। इसके बाद मालगाड़ी के आगे ढाई साल के बेटे भावेश संग कूदकर जान दे दी। रीना के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मकान में आधा हिस्सा लेने का आरोप लगाया। पुलिस ने ससुर होशियार सिंह, सास सविता और देवर उमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


झज्जर जिले के कबलाना गांव निवासी संदीप (रीना का भाई) ने बताया कि उसकी बहन रीना की शादी सात साल पहले सल्लारा मोहल्ला निवासी संदीप के साथ हुई थी। संदीप गुरुग्राम स्थित मारुति कंपनी में माल रिसीवर के तौर पर नौकरी करता था।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि रीना और उसकी बेटी चेतना की हत्या कर संदीप ने बेटे भावेश के साथ मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। वह रोहतक पहुंचे तो रीना और चेतना के शव घर के अंदर कमरे में पड़े थे जबकि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संदीप और भावेश का शव पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रीना के भाई संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा कि रीना-संदीप को उसके ससुरालवाले तंग करते थे और संदीप के मकान का आधा हिस्सा लेना चाहते थे। शादी के एक साल बाद से ही संदीप परिवार से अलग रह रहा था। अपने घरवालों से दोनों परेशान थे।

इसी मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर संदीप ने बहन रीना व भांजी चेतना की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी और खुद बेटे भावेश को लेकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सौतेली मां तंग करती थी, नहीं दे रहे थे प्रॉपर्टी में हक
दूसरी ओर, रीना के चचेरे भाई रवि ने बताया कि उसके जीजा संदीप के पिता होशियार सिंह सिंचाई विभाग से वायरलेस ऑपरेटर के तौर पर सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने दो शादी कर रखी हैं। संदीप पहली पत्नी का बेटा है जबकि दूसरी पत्नी से एक लड़की और एक लड़का हैं। संदीप की मां की मौत हो चुकी है। रीना को जीजा संदीप की सौतेली मां बहुत तंग करती थी। प्रॉपर्टी में भी हक नहीं दिया गया। जो मकान संदीप को दिया गया था, उसमें भी केवल एक कमरा दे रखा था। बाकी कमरों पर ताला लगाया जाता था।


पहले बताया गया था कि युवक संदीप ने अपनी पत्नी व बेटी की हत्या की और खुद बेटे के साथ आत्महत्या कर ली। अब मृतक महिला रीना के परिजनों ने सास, ससुर व देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तथ्याें के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। खुद डीएसपी मुख्यालय मौके पर गए थे। -हिमांशु गर्ग, एसपी रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed