फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Fond of speeding drivers and engineers took the lives of three sisters and only brother

तेज रफ्तार के शौकीन चालकों ने ली तीन बहनों के इकलौते भाई और इंजीनियर की जान 

Mon, 18 Apr 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 18 Apr 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
Fond of speeding drivers and engineers took the lives of three sisters and only brother
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
तेज रफ्तार के शौकीन लापरवाह चालकों की वजह से दो परिवारों के चिराग बुझ गए। शहर में हुए अलग-अलग सड़क  हादसों में तीन बहनों के इकलौते भाई सोनीपत के रतनगढ़ माजरा निवासी 22 वर्षीय दीपक और अपने माता पिता के इकलौते बेटे हिसार के धाना कलां निवासी 22 वर्षीय मनदीप की मौत हो गई। मनदीप पेशे से इंजीनियर था। एक हादसा जींद रोड स्थित हर्बल पार्क के पास हुआ तो दूसरा आउटर बाईपास स्थित लाढौत चौक पर हुआ। सदर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चालकों पर लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


दरअसल रतनगढ़ निवासी दीपक पिछले काफी समय से रोहतक में सुनार की दुकान पर काम करता था। वह शनिवार को लाखनमाजरा के रहने वाले अपने दोस्त की शादी में गया था। शादी समारोह के बाद वह स्कूटी से वापस रोहतक की तरफ आ रहा था। जैसे ही दीपक स्कू टी लेकर जींद रोड स्थित हर्बल पार्क  के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे उसका सिर सड़क पर जा लगा। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि सिर में चोट लगने के कारण दीपक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। रविवार सुबह परिजन अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दीपक के पिता महाबीर गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। दीपक अपनी तीनों शादीशुदा बहनों का इकलौता भाई था। उसके अलावा परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर जाने से एक दिन पहले ही दुनिया से चला गया मनदीप 
पेशे से इंजीनियर मनदीप पिछले काफी समय से रोहतक स्थित एक कंपनी में काम करता था। उसके पिता प्रीतम सिंह रोडवेजकर्मचारी हैं। मृतक के चाचा श्यामसुंदर ने बताया कि मनदीप शुक्रवार शाम को अपने दोस्त ओमप्रकाश के साथ खाना खाने के बाद किसी काम के लिए कार से आउटर बाईपास स्थित लाढौत चौक की तरफ जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से मनदीप की कार पलट गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने मनदीप को मृत घोषित कर दिया जबकि ओमप्रकाश को दाखिल किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। श्यामसुंदर ने बताया कि मनदीप को शनिवार को घर आना था, लेकिन वह घर आने से पहले ही दुनिया से विदा हो गया। मनदीप हर शनिवार शाम को अपने गांव धाना कलां चला जाता था। मनदीप अपने माता पिता की इकलौती संतान था। उसके अलावा परिवार में कोई भी नहीं है। 


हेलमेट होता तो बच जाती जान
तेज रफ्तार लापरवाह ड्राइविंग ने दो घराें के चिराग बुझा दिए। बेटों की मौत ने जिंदगीभर की खुशियां छीन ली। काश दीपक ने हेलमेट पहना होता। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिर में चोट लगने के कारण दीपक की मौत हुई। अगर हेलमेट होता तो शायद जान बच जाती। जांच अधिकारी एचसी रामनिवास का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया है। दीपक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed