फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Farmers came out in support of wrestlers in Rohtak

Rohtak: पहलवानों के समर्थन उतरे किसान, डेढ़ घंटे फ्री करवाया मकड़ौली टोल, पुलिस बल भी रहा मौजूद

Fri, 05 May 2023 03:43 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 May 2023 03:43 PM IST
सार

रोहतक में किसानों के चढूनी गुट ने मकड़ौली टोल दो घंटे फ्री करने का निर्णय लिया था। इसी के चलते पुलिस भारी संख्या में टोल पर तैनात हो गई। करीब 11 बजे किसान गोहाना रोड स्थित मकड़ौली टोल पर पहुंचे और टोल फ्री करने की घोषणा की।

विज्ञापन
Farmers came out in support of wrestlers in Rohtak
टोल पर किसान मौजूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में रोहतक के किसानों ने शुक्रवार को साढ़े 11 बजे से एक बजे तक मकड़ौली टोली फ्री रखा। पुलिस के आगे वाहनों को बिना किसी टोल फीस के गुजारा गया।  एक दिन पहले किसानों के चढूनी गुट ने मकड़ौली टोल दो घंटे फ्री करने का निर्णय लिया था। इसी के चलते पुलिस भारी संख्या में टोल पर तैनात हो गई। करीब 11 बजे किसान गोहाना रोड स्थित मकड़ौली टोल पर पहुंचे और टोल फ्री करने की घोषणा की।

विज्ञापन


एक बजे तक डटे रहे किसान
पुलिस से किसानों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध कर रहे हैं। इसी के चलते टोल फ्री करने का लिया है। मौके पर मोनिका सिसरौली, गीता अहलावत, राकेश रैणकपुरा रोहतक, सुदीप कलकल अशोक जसिया, रामफूल हुड्डा खिडवाली सहित 50 से 60 मौजूद रहे। किसानों ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन


जंतर मंतर पर दो खिलाड़ियों के चोट लगी
इस दौरान पुलिस ने भी पहलवानों के साथ सख्ती की गई, जिसके बाद विरोध बढ़ा और पहलवानों ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे समर्थन में खड़े गए। गीता अहलावत ने कहा कि जंतर मंतर पर दो खिलाड़ियों के चोट लगी हुई है। धरना स्थल पर पानी भरने के कारण खिलाड़ी चारपाई लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि जब ये पहलवान मेडल लेकर आते हैं तो नेता शुभकामनाएं देते हुए नहीं थकते, लेकिन अब इन पहलवानों के साथ इस तरह बर्ताव किया जा रहा है। इसके बाद करीब एक बजे टोल चालू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed