फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   facebook, adult profile picture, girl student, facke id, crime, cyber crime, rohtak, haryana

फेसबुक पर छात्रा की फर्जी आईडी बनाई, प्रोफाइल में लगाई अश्लील फोटो

Sun, 26 Jun 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 26 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
facebook, adult profile picture, girl student, facke id, crime, cyber crime, rohtak, haryana
Facebook - फोटो : Demo pic
एमए की छात्रा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी प्रोफाइल पर उसी का अश्लील फोटो लगाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने फोटोशॉप की सहायता से छात्रा का अश्लील फोटो तैयार किया है। पुलिस ने 21 जून को एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन शनिवार दोपहर तक भी फर्जी आईडी को ब्लॉक नहीं किया जा सका। इसकी जानकारी होने पर छात्रा के परिजन शुक्रवार सुबह एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने साइबर सेल को संबंधित आईडी ब्लॉक करने के आदेश दिये, लेकिन पुलिस शनिवार दोपहर तक भी फर्जी आईडी ब्लॉक नहीं कर पाई। साइबर सेल की मदद से पुलिस आरोपियों के आईपी कोड की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में एक रिटायर्ड अधिकारी की बेटी एमए की छात्रा ने बताया कि किसी ने उसके नाम में थोड़ा परिवर्तन करके फेसबुक पर उसकी फर्जी आईडी बना दी है। आईडी बनाने वाले ने छात्रा का चेहरा फोटोशॉप के माध्यम से किसी अश्लील फोटो पर लगाकर उसे प्रोफाइल फोटो बना दिया। चचेरी बहन के माध्यम से 20 जून को इसकी जानकारी होने पर छात्रा ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच इंस्पेक्टर सुनीता को सौंपी गई है।
विज्ञापन


यूं सामने आया मामला

छात्रा की फे सबुक आईडी पर उसकी चचेरी बहन भी दोस्त है। चचेरी बहन 19 जून को उसे मैसेज करने के लिए उसकी आईडी सर्च कर रही थी। तभी छात्रा की फोटो लगी एक और आईडी उसके सामने आ गई। इस आईडी को बनाने वाले ने छात्रा के नाम में कुछ परिवर्तन कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने से आ रही थी फर्जी कॉल और मैसेज

छात्रा के भाई ने बताया कि उसकी बहन के मोबाइल नंबर पर पिछले एक माह से फर्जी कॉल आ रही थी। कभी कोई कॉल करके बोलता था तो कोई केवल कॉल करता था। छात्रा के व्हाट्स एप नंबर पर भी कुछ लोग अश्लील मैसेज और फोटो भेज रहे थे। इससे छात्रा परेशान थी। छात्रा ने अब सभी मोबाइल नंबरों की लिस्ट पुलिस को सौंप दी है।


कॉल करने वाला बोला लड़की ने दिया नंबर

लगातार फर्जी कॉल और मैसेज से परेशान छात्रा ने एक दिन एक मोबाइल नंबर पर कॉल की। उसे किसी युवक ने रिसीव किया। जब छात्रा ने युवक से पूछा कि उसका मोबाइल नंबर कहां से मिला तो उसने छात्रा के पास एक लड़की का फोटो भेज दिया। युवक  ने बताया कि इस लड़की ने उसे उसका नंबर दिया है। युवक ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश से बोल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed