{"_id":"6f3396c8cc13af8697177b1686e86370","slug":"eve-teasing-with-young-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के घर चार्जर देने गई युवती से छेड़छाड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी के घर चार्जर देने गई युवती से छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 30 Sep 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू राजेंद्र कॉलोनी में पड़ोसी के घर में मोबाइल चार्जर देने गई युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी।
महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके पड़ोसी युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली।
लेकिन एफआईआर दर्ज होने के एक दिन बाद ही युवती थाने में अपने बयान से मुकर गई। दोनों पक्षों ने थाने में शपथपत्र जमा कर दिये।
दरअसल पुलिस को दी शिकायत में कॉलोनीवासी 18 वर्षीय युवती ने बताया था कि वह मोबाइल चार्ज करने के लिए पड़ोसी से चार्जर लेकर आई थी।
मोबाइल चार्ज होने पर युवती घर में चार्जर को वापस देने गई। इस पर घर में एक युवक मौजूद था। युवती का आरोप था कि युवक ने घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।
युवती की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया। अगले ही दिन युवती के परिजन थाने में पहुंच गए। यहां युवती अपने बयान से मुकर गई। युवती ने पुलिस को कहा कि गलतफहमी के चलते सारा कुछ हुआ था। फिर दोनों पक्ष की ओर से थाने में शपथपत्र दिए गए। पुलिस ने एफआईआर कैंसिंल करने की तैयारी कर ली है।