{"_id":"57eaddef4f1c1bf90a5767ed","slug":"encounter-crime-kidnapping-case-crime-gurgaon-hospital-police-custudy-haryamna-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद अगवा व्यापारी भाइयों को छोड़कर भागे बदमाश, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद अगवा व्यापारी भाइयों को छोड़कर भागे बदमाश, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 28 Sep 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
घायल बदमाश पीजीआई में भर्ती, साथी भागने में रहे कामयाब
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरौती की रकम लेने आये बदमाशों और पांच जिलों की संयुक्त पुलिस टीम के बीच मंगलवार शाम गांधरा मोड़ पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश सांपला निवासी दीपक उर्फ संदीप उर्फ कपिल उर्फ पांडा को दो गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बदमाशों के चंगुल से अगवा किए गए दो व्यापारी भाइयों को सकुशल छुड़ा लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दो साथी पुलिस से बचकर भाग गए।
पुलिस ने बताया कि राजस्थान के गंगानगर निवासी दो भाई विकास और आकाश कुमार का पंजाब के फाजिल्का में कारोबार है। आकाश सोमवार को अपनी पत्नी को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट छोड़कर भाई सुमित के साथ कार से लौट रहे थे। जब वह झज्जर बार्डर के पास राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में पहुंचे तो कार सवार बदमाशों ने उनकी कार के सामने अपनी गाड़ी अड़ा दी। इस पर उन्होंने कार रोक दी तो बदमाशों ने दोनों भाइयों का अपहरण कर लिया और कार से लेकर चले गये। पुलिस का कहना है कि देर रात बदमाशों ने दोनों भाइयों के परिजनों को फोन करके अपहरण की सूचना दी। बदमाशों ने व्यापारी के परिजनों से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं देने पर दोनों की हत्या की धमकी दी। अपहरण की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार ने गुड़गांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज करके बदमाशों के उस मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी, जिससे उन्होंने परिजनों के पास फोन करके फिरौती मांगी थी। फिरौती मांगने के बाद से ही गुड़गांव पुलिस पीड़ित परिवार के संपर्क में थी। बदमाशों ने पीड़ित परिवार को फिरौती की रकम लेकर सांपला थानाक्षेत्र के गांधरा मोड़ के नजदीक बुलाया। गुड़गांव पुलिस पहले से ही फिरौती लेकर जा रहे परिजनों के साथ थी। दूसरी ओर, एक गाड़ी में अगवा किये गये दोनों भाई और कई बदमाश थे। गांधरा मोड़ के पास जैसे ही एक बदमाश रुपये लेने के लिए व्यापारियों के परिजनों के पास पहुंचा तो उसे पुलिस पार्टी की भनक लग गई। इसके बाद उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग से बदमाश के पैर और कमर के नीचे के हिस्से में गोली लग गई। तभी पुलिस की दूसरी पार्टी ने दूसरी गाड़ी में सवार बदमाशों का पीछा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए दोनों व्यापारी भाइयों को मौके पर छोड़कर फरार हो गये। बाद में पुलिस घायल बदमाश को लेकर पीजीआई रोहतक पहुंची। घायल बदमाश पीजीआई में उपचाराधीन है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
कार्रवाई में पांच जिलों की पुलिस रही शामिल
बदमाशों को दबोचने और दोनों भाइयों को उनके चंगुल से छुड़ाने के लिए गुड़गांव पुलिस के इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गुड़गांव पुलिस के डीसीपी सुमित कुमार ने बताया कि कार्रवाई करने वाली टीम में गुड़गांव सहित रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी और सोनीपत की पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। रोहतक से सीआईए-2 की टीम शामिल रही। बदमाशों को दबोचने की प्लानिंग मंगलवार दोपहर को बनाई गई थी।
विज्ञापन
दो बदमाशों की हुई पहचान, पुलिस टीम गई
एक बदमाश को दबोचने के बाद पुलिस ने दो अन्य बदमाशों की भी पहचान कर ली है। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त टीम रवाना कर दी है। साथ ही सांपला थाना पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है। बदमाशों के सांपला क्षेत्र में ही छिपे होने की सूचना है। पुलिस ने रात को सांपला क्षेत्र के कई गांवों में छापेमारी भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
मुठभेड़ के दौरान संदीप नाम के बदमाश को दबोच लिया गया है। जवाबी फायरिंग में उसको दो गोली लगी है। अभी उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। अपहरण किये गये दोनों भाईयों को सकुशल छुड़ा लिया गया है।
- सुमित कुमार, डीसीपी गुड़गांव